लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG गैस की अफवाहों के बीच सरकार का बड़ा बयान, ऑनलाइन बुकिंग का डेटा बताया, सप्लाई पर क्या कहा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LPG Booking Increased: यूएस- ईरन के बीच की स्थिति में फिलहाल कोई सुधार नहीं हुआ है, जिसका असर दुनियाभर में होने वाली गैस और पेट्रोल- डीजल की सप्लाई पर पड़ रहा है. इसी बीच अब सरकार ने खुलासा किया है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग्स में इजाफा हुआ है. घरेलू एलपीजी गैस को प्रायॉरिटी दी जा रही है और इसकी डिलीवरी भी इंडस्ट्री के आधार पर 99 प्रतिशत कर दी गई है.

DAC आधारित डिलीवरी बढ़ीं
सरकार की तरफ से हाल ही में बताया गया है कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित डिलीवरीज बढ़ गई हैं. इसके साथ सिलेंडर की डिलीवरी करीब 92 प्रतिशत बढ़ी है. DAC आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रिसीव होता है. पेट्रेलियम मंत्रालय ने बताया कि, ‘कई LPG की के डिस्ट्रीब्यूटर्स रविवार को भी काम कर रहे हैं जिससे घरेलू एलपीजी सिलेंडर की की कमी किसी को ना हो.’ साथ ही उन्होंने बताया कि कुल कमर्शियल एलपीजी आवंटन को भी प्री-क्राइसिस लेवल्स पर लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें 10 प्रतिशत सुधार-संबंधी आवंटन शामिल है.

कमर्शियल सिलेंडर की स्थिति
मंत्रालय ने ये भी बताया कि, 23 मार्च, 2026 से अब तक 18.45 लाख से भी ज्यादा 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. IOCL, HPCN और BPCL के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन का प्लान योजना बनाने के लिए राज्य अधिकारियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बातचीत में जुटी हुई है. पिछले 5 दिनों में औसतन 7 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा हर रोज कमर्शियल एलपीजी बेची गई है.

पीएनजी कनेक्शन भी करवा रहे लोग
इसके अलावा सरकारी आंकड़ों में ये भी बताया गया है कि, मार्च 2026 से अब तक 4.93 लाख से भी ज्यादा PNG कनेक्शंस का गैसीकरण किया जा चुका है. साथ ही, 5.51 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शनों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. 19 अप्रैल तक, लगभग 39,200 पीएनजी उपभोक्ताओं ने MYPNGD.in वेबसाइट के जरिए अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इनसाइडर ट्रेडिंग: क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से मिनटों पहले होती मोटी कमाई, समझें पूरा खेल

Hormuz Crisis: होर्मुज की घेराबंदी का भारत पर बुरा असर, मार्च में आठ प्रमुख उद्योगों की रफ्तार हुई धीमी

किराए से कमाई का ‘गोल्डन रूल’, जानिए कैसे कमर्शियल प्रॉपर्टी दे रही है रेजिडेंशियल से 3 गुना ज्यादा रिटर्न

बेरोजगार 8वीं पास को मिलेंगे 10 लाख वो भी बिना ब्याज, सरकार की ये योजना नौकर से बना देगी ‘मालिक’

नौकरी छोड़ बनें बॉस, ये हैं 5 सबसे सफल बिजनेस जो 2026 में आपको बना देंगे मालामाल

SIP Tips: एसआईपी बाउंस हो गई तो क्या होगा? जान लें बैंक के ये नियम, नहीं तो माथा पकड़ पछताएंगे आप!

Leave a Comment