
प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. पोस्ट कोविड एरा में ये फिल्म अक्षय कुमार की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म अब वर्ल्डवाइड 300 करोड़ कलेक्शन को चेज कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन किया.
ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश ने किया डिफेंड, एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को चीट करने की अफवाहों पर कहा ये
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में नेट 187.71 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 279.04 करोड़ कमा लिए हैं. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 57.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म की नजरें अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री पर हैं. इसी के साथ फिल्म ग्लोबली अक्षय कुमार की 7th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने ‘मिशन मंगल’ को पीछे छोड़ दिया है.
बजट- 120 करोड़
इंडिया नेट- 187.71 करोड़
इंडिया ग्रॉस- 221.49 करोड़
वर्ल्डवाइड- 279.04 करोड़
रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट- 56.42 परसेंट

ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना ने इंडियन आइडल में किया लाइव परफॉर्म, हुए इमोशनल, बोले- पहले इसी स्टेज ने रिजेक्ट किया
अक्षय कुमार की फिल्मों का पोस्ट कोविड एरा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं अक्षय की पोस्ट कोविड एरा की फिल्मों की बात करें तो ‘भूत बंगला’ तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. ‘भूत बंगला’ ने 34 दिनों में OMG 2 (220 करोड़), ‘स्काई फोर्स’ (174.26 करोड़), ‘जॉली एलएलबी 3’ (170.26 करोड़), ‘केसरी चैप्टर 2’ (149.64 करोड़), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ( 111.64 करोड़), ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (90.24 करोड़) और ‘राम सेतु’ (83.02 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
‘भूत बंगला’ का टारगेट अब ‘हाउसफुल 5’ और ‘सूर्यवंशी’ है. ‘हाउसफुल 5’ ने 304.12 करोड़ कमाए. वहीं ‘सूर्यवंशी’ ने 291.14 करोड़ कमाए.
फिल्म की बात करें तो इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहीं वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, तबु, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में अक्षय कुमार की बहन मिथिला पालकर बनी हैं. अक्षय मिथिला की शादी करवाना चाहते हैं. वो ये शादी अपने पुश्तैनी बंगले में करवाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद फिल्म में काफी ट्विस्ट आते हैं.
