लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वही पहाड़ी, वही चट्टान और चली गई जान:एक साल पहले बच गया था युवक, Iphone की जिद्द में उजड़ गया पूरा परिवार! – Maharashtra Teen Same Cliff Suicide Attempt Iphone Emi Dispute Family Death

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक साल पहले वह उसी चट्टान पर खड़ा था। नीचे गहरी खाई थी और ऊपर उसे समझाने की कोशिश कर रही पुलिस। तब बात बन गई थी। पुलिस ने उसे समझाया और 19 वर्षीय युवक पीछे हट गया। लेकिन एक साल बाद वह फिर उसी जगह पहुंचा। इस बार विवाद आईफोन की किस्त को लेकर हुआ था। कुछ ही घंटों में ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसमें युवक के साथ उसके माता-पिता की भी मौत हो गई।

सुबह हुआ विवाद और पहाड़ी पर पहुंच गया युवक

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में स्थित खावड़ा पहाड़ी पर शुक्रवार को यह घटना हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक का नए मोबाइल फोन को लेकर माता-पिता से विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक ने आईफोन खरीदा था। वह उसकी किस्त चुकाने के लिए परिवार से रुपये मांग रहा था। ताजा किस्त के भुगतान को लेकर पिता से बहस बढ़ गई। इसके बाद वह पहाड़ी पर चला गया और जान देने की धमकी दी।

मामले से जुड़ी खास बातें


  • वर्ष 2025 में भी युवक ने इसी चट्टान से जान देने की कोशिश की थी।

  • उस समय पुलिस ने समझाकर उसे बचा लिया था।

  • इस बार युवक को समझाने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रयास चला।

  • पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे।

  • बेटे को बचाने की कोशिश में पिता और फिर मां भी नीचे गिर गए।

तीन घंटे तक किनारे पर चलता रहा युवक

युवक के पहाड़ी पर पहुंचने की खबर फैलते ही पुलिस, ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसे लगातार समझाया जाता रहा कि वह अपना इरादा छोड़ दे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की। लेकिन युवक चट्टान के किनारे इधर-उधर चलता रहा। ऐसे में उसे सुरक्षित पकड़ना मुश्किल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी बनाए। बाद में ये वीडियो वायरल भी हुए।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्रियों की डाइनिंग टेबल के राज: इंदिरा की अंताक्षरी से मोदी की खिचड़ी तक, किताब में अनसुने किस्से

बेटे तक पहुंचे पिता, फिर हुआ हादसा

युवक के पिता शुरुआत में दूर से ही उसे समझा रहे थे। लेकिन घटना के आखिरी 15 से 20 मिनट के दौरान वह खुद पहाड़ी पर चढ़ गए। करीब दोपहर एक बजे पिता बेटे के पास पहुंचे। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पिता और बेटा दोनों नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।

मां ने देखा और कुछ देर बाद वह भी गिर गई

युवक की मां नीचे से यह पूरा घटनाक्रम देख रही थी। बेटे और पति के गिरने के कुछ ही समय बाद वह भी नीचे गिर गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर आगे की औपचारिकताओं के लिए भेज दिया। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आईफोन की किस्त को लेकर हुआ विवाद ही युवक के इस कदम की एकमात्र वजह था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Accident:मध्य दिल्ली में दो कारों की टक्कर, दो विधायक समेत छह घायल, पुलिस ने शुरू की जांच – Two Cars Collide In Central Delhi Six Injured Including Two Mlas

Miss Universe India 2026:उर्वशी रौतेला को नई विजेता का इंजतार, सेलिना जेटली ने कहा- अपना अच्छा वर्जन बनें – Urvashi Rautela To Celina Jaitly And Rhea Sangha Share Vision At Miss Universe India 2026

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या:वारदात के बाद घर में ही नहाए और खाया-पीया, छह घंटे बाद आरोपी हुए फरार – Murder Of Hindu Family In Bangladesh: After Crime, Accused Bathed And Ate Inside House; Fled After 6 Hrs

Rohullah Mehdi:ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ यह अभिनेता, शाहिद कपूर के साथ कर चुका है काम; पुलिस ने शुरू की जांच – Rohullah Mehdi Who Worked In Shahid Kappor Film Deva Arrested In Drug Trafficking Case

Ind Vs Sl:क्या बीमारी की वजह से बाहर हुए कुलदीप यादव या कोई और थी वजह? कोच कोटक ने बताई पूरी सच्चाई – Kuldeep Yadav Out Of Second Test Due To Viral Fever, Says Sitanshu Kotak

Us ही नहीं ईरान भी समझौते के लिए बेचैन:पेजेशकियन बोले- जंग से निकलने का बेहतर रास्ता, क्या बनेगी बात? – Iran President Us Memorandum War Hormuz West Asia Latest Updates

Leave a Comment