लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया. चेन्नई और हैदराबाद, दोनों के लिए वह मुकाबला बहुत बड़े फायदे का सौदा था. उसी मुकाबले के दौरान तब तनावपूर्ण माहौल बन गया जब संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन आमने-सामने आ गए थे. मगर अब दोनों ने मैदान में हुई लड़ाई को भुलाकर एक-दूसरे के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाया है.

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद 181 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. चेन्नई के गेंदबाजों ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को ज्यादा तबाही नहीं मचाने दी, इसी बीच हेनरिक क्लासेन ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख हैदराबाद के पक्ष में पलट रहे थे. तभी संजू सैमसन ने स्टंप की अपील कर दी और जैसे ही थर्ड अंपायर ने क्लासेन को आउट करार दिया, तब संजू सैमसन काफी देर तक क्लासेन को घूरते रहे.

जवाब में क्लासेन ने भी कुछ कदम सैमसन की तरफ बढ़ाए, लेकिन इससे पहले मामला ज्यादा गंभीर होता, अन्य खिलाड़ी बीच-बचाव के लिए आगे आ गए. खैर अब दोनों खिलाड़ियों ने उस घटना को भुलाते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया.

सैमसन-क्लासेन की दोस्ती

संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट की, जिसमें उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ गले लगने की तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैदान पर ये सब होता रहता है, लेकिन क्लासेन बहुत बेहतरीन इंसान हैं और मैदान के बाहर उनके लिए ढेर सारा सम्मान और प्यार.

दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन ने भी सोशल मीडिया पर वही तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, “दोस्त, आपके लिए बहुत सारा प्यार और सम्मान. आपको खेलते देखना हमेशा पसंद करता हूं. आप ऐसे ही खेलते रहिए और हमारे बीच सबकुछ ठीक है. अगली भिड़ंत का इंतजार रहेगा.”

यह भी पढ़ें:

पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस…

IPL के 19 सीजन मिलाकर किस खिलाड़ी ने की सबसे ज्यादा कमाई? जानें कौनसी टीम सबसे महंगी



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment