लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi Europe Visit Live:नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, राजा विलियम और रानी से मुलाकात की योजना; जानिए कार्यक्रम – Pm Modi Europe Visit Live Updates Arrival In Netherlands Meeting King Willem And Queen Bilateral Talks News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:14 AM, 16-May-2026

स्वीडन में यूरोपीय गोलमेज सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि

नीदरलैंड के बाद पीएम स्वीडन जाएंगे, जहां वह भारत-स्वीडन नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वार्ता में एआई, हरित परिवर्तन, रक्षा सहयोग, जलवायु कार्रवाई और उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान रहेगा। पीएम मोदी यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में मुख्य अतिथि भी होंगे, जहां यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन भी मौजूद रहेंगी।

02:05 AM, 16-May-2026

यात्रा के अंत में इटली प्रवास…

यूरोपीय देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी। दोनों नेता व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री रोम स्थित संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2023 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के बीच सात मुलाकातें हो चुकी हैं।

01:45 AM, 16-May-2026

नीदरलैंड यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश, नागरिकों के संपर्क पर भी जोर

पीएम मोदी की यूरोप यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को इस वर्ष अंतिम रूप दिया गया है। यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार, निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्टार्टअप और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के संबंध अब पारंपरिक व्यापार और कृषि से आगे बढ़कर सेमीकंडक्टर, रक्षा, समुद्री सहयोग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों तक पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय को भी संबोधित करने के अलावा शीर्ष कारोबारी नेताओं से भी बातचीत करेंगे।

01:20 AM, 16-May-2026

यूरोपीय देशों में पीएम मोदी का कार्यक्रम कैसा?

12:59 AM, 16-May-2026

प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

नीदरलैंड के हेग पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय प्रवासियों ने भी जोरदार स्वागत किया। नीदरलैंड दौरे के दौरान एक होटल में पहुंचे पीएम मोदी को बच्चों और महिलाओं के बीच भी देखा गया। पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित प्रवासियों ने तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

12:20 AM, 16-May-2026

नीदरलैंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी का पहला बयान

नीदरलैंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘एम्स्टर्डम पहुंच गया हूं। नीदरलैंड्स की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने व्यापार और निवेश संबंधों को काफी गति दी है। इससे सेमीकंडक्टर, जल, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिलता है। मैं प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करूंगा और यहां के राजा महामहिम विलियम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करूंगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वे 16 तारीख की सुबह एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने को लेकर भी उत्सुक हैं।

11:50 PM, 15-May-2026

PM Modi Europe Visit LIVE: नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, राजा विलियम और रानी से मुलाकात की योजना; जानिए कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे, जहां वे व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ वार्ता करेंगे। मोदी 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की संक्षिप्त यात्रा के बाद नीदरलैंड पहुंचे। इस यूरोपीय देश की मोदी की 2017 के बाद दूसरी यात्रा है।

एम्सटर्डम पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत किसने किया?

नीदरलैंड के हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एडजुटेंट-जनरल रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार ने किया। लुडगर राजा विलियम-अलेक्जेंडर के सैन्य परिवार प्रमुख भी हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन समेत नीदरलैंड सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पीएम का स्वागत किया।

शाही परिवार से मुलाकात के अलावा पीएम जेटेन के साथ द्विपक्षीय बातचीत

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राजा विलियम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने और प्रमुख डच व्यापार नेताओं के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरुग्राम के बाद दिल्ली के स्पा में छापा:तीसरी मंजिल पर चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनी ‘खाकी’; चार पकड़े – Prostitution Racket Busted At Paharganj Spa 4 Arrested 8 Women Rescued

प्रियंका ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता:कहा- अगर सड़कों पर सुरक्षा नहीं, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा? – Priyanka Gandhi Raises Concern Over Women Safety Says Attacks On Women Becoming More Violent

जम्मू-कश्मीर:महाराजा हरि सिंह और शेख अब्दुल्ला की छुट्टियों पर सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट – Uproar In Jammu And Kashmir Assembly Over Holidays.

गरबा पर Mp में घमासान:शर्मा बोले- बहन-बेटियों को लाओ, सारंग ने भी रखी बात; मसूद बोले- नफरत मत फैलाओ – Mp Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak On Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

महाराष्ट्र यूसीसी समिति में विवाद?:पूर्व जस्टिस आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा, सामने आई मतभेद की वजह – Controversy In Maharashtra Ucc Committee? Justice Rc Chavan Resigns; Reason For Differences Revealed.

Leave a Comment