लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कम बजट में घर को बनाना है स्टाइलिश और लग्जरी? आज ही बदल दें ये 5 चीजें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Home Decoration Tips: आपका घर चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, आपकी चाहत यही रहती है कि वह हमेशा ही सुंदर, साफ और लग्जरी फील दे. अक्सर जब घर को एक लग्जरी टच देने की बात आती है तो हमें यह समझ में नहीं आता है कि इसकी शुरुआत करें तो करें कहां से. कभी हम घर छोटा होने की वजह से यह समझ नहीं पाते हैं तो कई बार पैसों की तंगी होने की वजह से अपने घर को अपग्रेड नहीं कर पाते हैं. अगर आपको लगता है कि आपका घर सिर्फ महंगे फर्नीचर और महंगी डेकोरेटिव आइटम्स से ही सुंदर दिख सकता है, तो आप काफी हद तक गलत है. कई बार आप अपने घर में छोटे से छोटे बदलाव करके भी उसे एक लग्जरी, बिलकुल ही नया और शानदार लुक दे सकते हैं. अगर आप भी ज्यादा पैसे खर्च किये बिना अपने घर को एक लग्जरी टच देना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको छोटे-छोटे बदलावों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपने घर में करके आप उसे काफी सस्ते में एक स्टाइलिश लुक और फील दे सकते हैं. तो चलिए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सबसे पहले पर्दों और कुशन कवर को बदलें

अगर आप अपने घर की एकदम बजट में लग्जरी और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो सबसे पहले पर्दों और कुशन कवर को बदल दें. पुराने और फीके पर्दों की जगह पर बिलकुल ही हल्के रंगों वाले और डिजाइनर पर्दें लगाएं. ठीक इसी तरह सोफे और बिस्तर पर लगे कुशन कवर्स को भी बदलकर नए कवर्स का इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका कमरा इंस्टैंटली फ्रेश और अट्रैक्टिव दिखने लग जाता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि रंगों का कॉम्बिनेशन एक जैसा हो. जब आप इस बात का ख्याल रखते हैं तो आपका घर काफी ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश लगने लगता है.

ये भी पढ़ें: घर की इन जगहों पर दिख रहे हैं मकड़ी के जाले? छिन सकती है घर की सुख-शांति और रुक सकती है तरक्की

सही लाइटिंग से बढ़ेगी घर की खूबसूरती

आपके घर की लाइटिंग काफी आसानी से पूरे घर के माहौल को बदल सकती है. बेहतर होगा कि आप हार्श लाइट्स का इस्तेमाल करने की जगह पर हल्की येलो या फिर वार्म लाइट का इस्तेमाल अपने घर पर करना शुरू कर दें. इसके अलावा आप छोटे लैंप्स, फेयरी लाइट्स या फिर कॉर्नर लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं अपने घर को स्टाइलिश लुक देने के लिए. जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपना घर काफी ज्यादा कम्फर्टिंग और लग्जरी फील होने लग जाता है. जब आप शाम के समय इन लाइट्स को ऑन करते हैं तो आपका घर एक होटल जैसा खूबसूरत लुक देने लग जाता है.

दीवारों को दें नया स्टाइल

अगर आप अपने घर की दीवारों को खाली छोड़ देते हैं तो यह काफी सूनी और बेजान सी दिखने लग जाती है. ऐसा न हो इसके लिए हमेशा ही घर की दीवारों पर छोटे फ्रेम, फैमिली फोटो, पेंटिंग या वॉल डेकोरेशन लगाएं. आप अगर चाहें तो स्टीकर वॉलपेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि आज के समय में ये भी काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. ये काफी कम खर्च में आपकी दीवारों को एक नया और खूबसूरत लुक दे सकते हैं. अगर आप अपने घर को कलर करवाने की सोच रहे हैं लेकिन आपके पास पैसे नहीं है तो ऐसे में आप सिर्फ एक दीवार को भी अलग कलर करवा सकते हैं. इससे पूरे कमरे का लुक अट्रैक्टिव हो जाता है.

ये भी पढ़ें: 4 अनोखे मिरर डिजाइन्स जो आपके बाथरूम को बना देंगे लक्जरी स्पेस

घर को रखें साफ और व्यवस्थित

घर को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए महंगी चीजों की नहीं, बल्कि साफ-सफाई ज्यादा जरूरी होती है. अगर आपका घर या कमरा बिखरा हुआ है तो आप लाख कोशिश कर लें वह सुंदर नहीं लग सकता है. सबसे पहले बेकार की चीजों को घर से बाहर निकालें और चीजों को उसकी सही जगह पर भी रखना शुरू कर दें. इसके अलावा टेबल, शेल्फ और किचन को भी साफ और व्यवस्थित रखना शुरू कर दें. इससे आपका घर और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगने लगेगा.

छोटे पौधे बढ़ाएंगे घर की सुंदरता

जब आप अपने छोटे से घर में इंडोर पौधे लगाते हैं तो इसकी वजह से आपको एक अलग फ्रेशनेस का एहसास होता है. मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या छोटे गमलों वाले पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. आप अगर चाहें तो इन पौधों को बालकनी, टेबल या कमरे के कोनों में बिना किसी झंझट के रख सकते हैं. यह छोटा सा उपाय आगे घर के माहौल को भी शांत बना देता है.

ये भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए घर को दें नया लुक, इन 3 पुरानी चीजों का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

The post कम बजट में घर को बनाना है स्टाइलिश और लग्जरी? आज ही बदल दें ये 5 चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बारिश में घर से आने वाली सीलन की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 हैक्स, मिनटों में महक उठेगा कोना-कोना

केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका

ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम

गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी, एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें

मुश्किल हालातों में भी क्यों कुछ लोग कभी नहीं घबराते? आचार्य चाणक्य से जानें शांत रहने वाले लोगों की 5 सबसे बड़ी ताकत

घर की सीढ़ियों पर बैठने की एक गलती छीन सकती है आपकी सुख-शांति, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Leave a Comment