लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Sarit Dwarika Prasad Maheshwari Ki Kavita Na Aadyant Mera – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:सरित और द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- सरित, जिसका अर्थ है-  सरिता (नदी)। प्रस्तुत है द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता-  न आद्यन्त मेरा

समय की सरित में लिये नाव तन की


चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

न है ज्ञात मुझको कि कब से चला हूँ


कहाँ से चला हूँ, पहुँचना कहाँ है;


न है ज्ञात यह भी कि जिस धार में मैं


चला, आदि औ’ अंत उसका कहाँ है।

मगर नाव खेता हुआ मैं निरन्तर


चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ॥

हुई शीर्ण यदि नाव है एक, तो ले


नयी दूसरी नाव पड़ा हूँ उसी क्षण;


उसे भी दिया त्याग, देखा कि जब वह


हुई जीर्ण औ’ शीर्ण, जर्जर-पुरातन।

इसी भाँति अविरल नये रूप धरता


चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

मिले गर्त गहरे, मिली आँधियाँ भी


मुझे नाव खेते इसी धार में हैं;


मगर बढ़ स्वयं उर्मियों ने इसी की


लगाया मुझे वक्ष से प्यार में है।

यही जिन्दगी है जिसे गुनगुनाता


चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

नहीं एक मैं चल रहा इस सरित में


सभी सृष्टि ही इस तरह चल रही हैं,


किसी ज्योति के जगमगाते दीयों से


भरी थाल-सी तैरती लग रही है।

उसी थाल का मैं दीया एक चलता


बला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

अजन्मा, नहीं मानता जन्म को मैं


अमर हूँ, नहीं मानता मृत्यु को भी;


प्रकृति के विविध तत्व मिल, धर विविध रूप


हैं रच रहे खेल सारा स्वयं ही।

उसी खेल को खेलता मुस्कराता


चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

न बहना रुकेगा समय की सरित का


न मैं ही रुकूँगा, न नौका रुकेगी;


भरी विश्व में शक्ति अक्षय-अनश्वर


न जिससे कभी सृष्टि की गति रुकेगी।

‘अहं ब्रह्म’ ‘सत् चित्’ न आद्यन्त मेरा


चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:क्या रोनाल्डो की टीम तोड़ पाएगी फीफा विश्वकप में 96 साल का रिकॉर्ड, मेसी के लिए क्या है अच्छी खबर? – Fifa World Cup’s Incredible Coincidence: Can This Manager-nationality Pattern Predict The 2026 Champion?

अगस्त तक के लिए टली सीएम विजय और संगीता के तलाक के केस की सुनवाई, अभिनेता पर लगे हैं ये आरोप – Cm Vijay And Sangeetha Divorce Case Hearing Adjourned To 7 August 2026

Up:’देश के बहुसंख्यक समाज पर भाजपा के फैलाए ‘जहर’ का असर’; सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान – Samajwadi Party Mp Javed Ali Serious Allegations Against Bjp Of Spreading Division And Animosity In Society

‘पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए’; प्रणित मोरे को तान्या ने पहले ही दी थी हिदायत? पुराना वीडियो वायरल – Tanya Mittal And Pranit More Fight Old Video Goes Viral From Show Big Boss 19 Amid Rs 370 Biryani Controversy

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद:सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- एफआईआर के साथ सीबीआई करे पूरी जांच – Ayodhya Ram Temple Donation Row, Matter Reaches Supreme Court; Petitioner Demands Full Cbi Probe Alongside Fir

Israel Rejects Us-iran Deal:अमेरिका-ईरान समझौते पर इस्राइल का विद्रोही रुख, लेबनान को लेकर खींची लाल रेखा – Israel Rejects Us-iran Deal Israel Takes A Defiant Stance On Agreement Draws A Red Line Regarding Lebanon

Leave a Comment