लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pbks Vs Dc Live Score:दिल्ली ने जीता टॉस, पंजाब को दी पहले बल्लेबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11 – Pbks Vs Dc Ipl Live Score: Punjab Kings Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:07 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, त्रिपुराना विजय, पथुम निसांका, विपराज निगम।

07:02 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका दिया गया है।

06:18 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: हेड-टु-हेड

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 मुकाबले डीसी ने अपने नाम किए, जबकि 18 मैच पीबीकेएस ने जीते। इस बीच 1 मैच बेनतीजा रहा।

06:18 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली का प्रदर्शन

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 11 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत के साथ, कैपिटल्स पूरे सीजन में अपनी निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष करती नजर आई है। भले ही डीसी अपने बाकी बचे सभी मैच जीत ले, ये टीम ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक ही पहुंच सकेगी, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें बहुत कम रह जाएंगी। डीसी अपने पिछले 6 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत ही हासिल कर पाई है, उनके हालिया खराब प्रदर्शन ने इस अहम मुकाबले से पहले टीम के आत्मविश्वास को यकीनन कमजोर किया होगा। यह टीम 11 में से 7 मैच गंवाकर 8वें पायदान पर है।

06:17 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: पंजाब का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने जोरदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस टीम ने शुरुआती 7 में से एक भी मैच नहीं गंवाया। इस बीच एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ गया। जैसे-जैसे प्लेऑफ की जंग तेज हो रही है, पंजाब किंग्स अपनी हार का सिलसिला रोकने और प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बेताब होगी। पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

06:17 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: पंजाब का दिल्ली से सामना

आईपीएल 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा।

06:10 PM, 11-May-2026

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, पंजाब को दी पहले बल्लेबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL Live Cricket Score, PBKS vs DC Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब की नजरें दिल्ली पर जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर – Six-lane Highway Will Be Constructed From Lalganj To Barabanki New Corridor Will Connect To 50 Roads

दलीप ट्रॉफी:ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज – Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters To Score Double Centuries In Duleep Trophy Final

खिलाड़ियों के चयन में होता है भेदभाव?:पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिया ये जवाब, किस्मत को बताया अहम – Is There Discrimination In Player Selection? Former Indian Cricketer Shikhar Dhawan Gives His Response

Delhi Building Collapse Live:दिल्ली हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया; मृतकों के नाम आए सामने – Delhi Building Collapse Live Updates A Five-storey Building Collapsed In Delhi’s Satya Niketan Area

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 382 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का; रुपया कमजोर – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

यूपी:बेटी बनाती थी संबंध, बाप करता था ये काम, वकील देता था साथ; थानेदार के सुसाइड में सनसनीखेज का खुलासा – Basti Sho Suicide Case Woman Allegedly Honey-trapped Sho, Father And Lawyer Helped

Leave a Comment