लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल पर PM Modi की अपील के बाद पंप पर जमा हुई भीड़, पैनिक हुए लोग, टंकी फुल कराने लगे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Price News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश की जनता से पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को कम करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी विदेशी मुद्रा के खर्च को कम करना है. पीएम मोदी की इस अपील के बाद लोग पैनिक होते दिखे. दिल्ली-एनसीआर के कई पंपों पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवाने निकल पड़े.

गाजियाबाद में लाल कुएं के पास एक पेट्रोल पंप पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी. लोगों में डर का माहौल था. हालांकि पंप कर्मचारियों ने लोगों को समझाया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध है, इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. 

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह से डरे लोग

जब इस बारे में एबीपी न्यूज़ ने लोगों से बात कि तो उनका कहना था कि पीएम मोदी ने अगर पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की है तो वह इस अपील को मानेंगे, लेकिन भविष्य में आपात स्थिति के लिए कार-बाइक में पेट्रोल-डीजल का होना जरूरी है. इसी लिए वह पंप पर पहुंचे हैं. 

बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति… देखें Video

एक अन्य शख्स ने बताया कि कई दिनों से हम मीडिया में खबरें पढ़ रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं. आज पीएम मोदी की अपील से ऐसा लगा कि अब सरकार चेतावनी दे रही है कि पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम करें. इसे साफ है कि सरकार अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के बारे में सोच रही है. हालांकि एबीपी न्यूज़ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल को लेकर क्या कहा है?

पीएम मोदी ने कल एक कार्यक्रम में लोगों से कारपूलिंग और मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि देश संकट से जूझ रहा है, ऐसे में हमें अपनी विदेशी मुद्रा का खर्च कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल को कम करना होगा. इस वक्त क्रूड ऑयल के दाम आसमान चीर चुके हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने जनता से एक साल तक सोने के गहने, खाने के तेल का कम इस्तेमाल और विदेश टूर पर न जाने की भी अपील की.

पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंतजार करें या अभी खरीदें? सोने-चांदी में इन्वेस्ट को लेकर निवेशकों के मन में उलझन, कौन सा शेयर है बेस्ट?

Amul Price Hike: महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

Gold Price: सोना महंगा-खरीदार कम, फिर भी कीमत क्यों नहीं गिर रही? इन 4 वजहों से समझ आएगी बात

अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने का मिलेगा 1 लीटर मिल्क?

क्या पाकिस्तान में भी सोना और पेट्रोल- डीजल नहीं खरीद पा रहे लोग, जानें ईरान युद्ध संकट से कैसे निपट रहा है पाक

Mother Dairy Milk Price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने इन 6 प्रोडक्ट्स के बढ़ा दिए दाम, यहां देखें रेट लिस्ट, कितनी बढ़ी कीमत?

Leave a Comment