खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

2 of 4
मृत मां
– फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मृतक धमेडा कीरत गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिवार किसी काम से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार के पांचों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

3 of 4
मृतक बच्चे और पिता
– फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

4 of 4
मृतक परिवार की बाइक और ट्रक का नंबर प्लेट
– फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


