लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL में जिस सिक्के से होता है टॉस, उसके बारे में आप कितना जानते हैं?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्रिकेट का कोई भी मैच हो, उसमें टॉस का महत्व बहुत अधिक होता है. उसी तरह इंडियन प्रीमियर लीग के मैच से पहले भी टॉस होता है. आमतौर पर शाम के समय होने वाले मैच में ड्यू बड़ा फैक्टर रहती है, ऐसे में टॉस का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. IPL में टॉस के सिक्के को लेकर पहले कई विवाद भी हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिक्का किस धातु से बना होता है और यह अंतर्राष्ट्रीय मैचों में इस्तेमाल होने वाले सिक्के से कितना अलग होता है?

कैसा दिखता है टॉस का सिक्का?

IPL के मैचों में इस्तेमाल होने वाला टॉस का सिक्के के बीचोंबीच हेडस के लिए बड़े अक्षरों में “H” और टेल्स के लिए “T” लिखा होता है. यह दिखने में चमकीला होता है और एक गहरे भूरे रंग के गोले के बीच H और T लिखा होता है. सिक्के का डिजाइन आमतौर पर आईपीएल के मुख्य स्पान्सर या फिर ब्रॉडकास्टिंग पार्टनरशिप को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है. कई बार टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर का नाम सिक्के पर छपा होता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक गेंद डॉट होने पर कितने पेड़ लगाती है BCCI? इस सीजन के आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

किस धातु से बनता है ये सिक्का?

इंडियन प्रीमियर लीग में जिस सिक्के से टॉस किया जाता है. वह तांबे (Copper), निकल (Nickel) और कभी-कभी उसपर सोने की परत चढ़ाकर भी तैयार किया जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो तो आईपीएल टॉस के सिक्के का वजन करीब 10-12 ग्राम होता है. BCCI खास डिजाइन से यह सिक्का तैयार करवाती है और एक सीजन में करीब 20-25 सिक्के तैयार किए जाते हैं और प्रत्येक वेन्यू को 2-2 सिक्के दिए जाते हैं. बताया जाता है कि इस हर एक सिक्के की कीमत 2000-3000 तक हो सकती है. 

यह भी पढ़ें:

IPL खिलाड़ियों पर BCCI की सख्ती, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर मिलेगी सजा, निशाने पर हार्दिक-अर्शदीप समेत ये खिलाड़ी

Shreyas Iyer Statement: टूटा श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की तीसरी हार का ठीकरा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment