लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप धमकी मामला:पूर्व Fbi डायरेक्टर जेम्स कोमी की कोर्ट में पेशी रद्द करने की मांग, 86-47 पोस्ट बना मुसीबत – Comey Seeks To Cancel Upcoming Court Appearance In North Carolina In Trump Threat Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कथित धमकी देने से जुड़े मामले में नॉर्थ कैरोलिना की अदालत में होने वाली अपनी अगली पेशी रद्द करने की मांग की है। कोमी ने अदालत से कहा है कि वह पहले ही वर्जीनिया में आत्मसमर्पण कर चुके हैं और वहां एक जज के सामने पेश भी हो चुके हैं, इसलिए दोबारा अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें- West Asia Crisis: 48 घंटे भी नहीं टिका ट्रंप का ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 1600 जहाज

जेम्स कोमी के लिए मुसीबत बना इंस्टाग्राम पोस्ट

दरअसल, पिछले सप्ताह जेम्स कोमी पर दो आरोपों वाला मामला दर्ज किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे मिले सीपियों की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें ’86 47′ अंक बने हुए थे। अभियोजकों का दावा है कि यह पोस्ट राष्ट्रपति ट्रंप को धमकी देने के उद्देश्य से डाली गई थी। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति हैं, इसलिए ’47’ को उनसे जोड़ा गया।

हालांकि कोमी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इस तस्वीर को सिर्फ एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा था, न कि हिंसा के संकेत के तौर पर। उन्होंने बताया कि जब कुछ लोगों ने इसे धमकी के रूप में लेना शुरू किया, तब उन्होंने वह पोस्ट हटा दी थी।

न्याय विभाग द्वारा जेम्स कोमी पर चलाया गया दूसरा मामला

यह मामला ट्रंप प्रशासन के न्याय विभाग द्वारा जेम्स कोमी के खिलाफ चलाया गया दूसरा मामला है। इससे पहले उन पर कांग्रेस से झूठ बोलने का आरोप लगाया गया था, लेकिन अदालत ने वह मामला यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि केस दाखिल करने वाले अभियोजक की नियुक्ति कानूनी तरीके से नहीं हुई थी। इस बीच कई कानूनी विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि क्या न्याय विभाग यह साबित कर पाएगा कि कोमी का इरादा वास्तव में धमकी देने का था। कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने दावा किया है कि जांच एजेंसियों के पास इंस्टाग्राम पोस्ट के अलावा भी सबूत हैं, हालांकि उन्होंने उन सबूतों का खुलासा नहीं किया।

यह भी पढ़ें- यौन शोषण-मानहानि मामला: ‘लेखिका को फिलहाल हर्जाने की राशि लेने से रोकें’, ट्रंप की सुप्रीम कोर्ट में अपील

86-47 का क्या है अर्थ?

अमेरिकी शब्दकोश मेरियम-वेबस्टर के अनुसार ’86’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर ‘हटा देना’, ‘निकाल देना’ या ‘सेवा देने से मना करना’ जैसे अर्थों में होता है। हालांकि हाल के वर्षों में कुछ जगहों पर इसका इस्तेमाल ‘मार देना’ के अर्थ में भी देखा गया है, लेकिन यह प्रयोग अभी बहुत सीमित माना जाता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्यों चर्चा में Crpf असिस्टेंट कमांडेंट?:फिटनेस, डांस और ट्रेंडिंग रील्स, हरियाणा के इस शहर की रहने वाली है – Raf Officer Sonia Sehrawat Haryana Reaction On Social Media

Explainer:ईरान ने परमाणु ठिकाना बदला, Us ने सऊदी के साथ की न्यूक्लियर डील, क्या खाड़ी में अब परमाणु युद्ध तय? – Iran New Nuclear Facility Pickaxe Mountain Uranium Enrichment Us Saudi Arabia Nuclear Deal Atomic Weapons News

भारत-इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम वनडे-11:रवि शास्त्री ने किसे सौंपी कप्तानी? गंभीर-जहीर और एंडरसन को जगह नहीं – Ravi Shastri Picks India-england All-time Odi 11, Ms Dhoni Named Captain; See Full Team

Jana Nayagan Review: जश्न मनाने का पूरा मौका देती है थलापति की ‘जन नायकन’, हिंदी भाषी दर्शकों को खलेगी यह कमी

Supreme Court:सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से झटका; रद्द हुई जमानत, तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश – Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled Supreme Court Orders Surrender

Cjp Protest Live:’मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा’, एक्स पर पोस्ट कर दीपके ने इसलिए मांगी माफी – Cjp Protest Live Jantar Mantar Demonstration, Police Action Delhi Metro Shuts Key Stations Check Details

Leave a Comment