लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

21000 रुपए के इन्वेस्टमेंट से 30 लाख तक का रिटर्न, क्या है वायरल खबर की सच्चाई? सरकार ने बताया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Nirmala Sitharaman Viral Fake Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक खास इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का सर्मथन कर रही हैं.

वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति 21 हजार रुपये इन्वेस्ट करता है तो उसे 30 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है. इस वीडियो को देखकर कई लोग इसे सच मानने लगे हैं, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा.

यह भी पढ़ें –  Gold-Silver Rate: महंगा हुआ सोना, जानें 22 कैरेट के गहने बनवाने में आज प्रति 10 ग्राम कितना पड़ेगा खर्च?

क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में निर्मला सीतारमण को एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को बारे में बात करते हुए दिखाया गया है. इसके साथ ही वीडियो में दावा किया जा रहा है कि…

  • केवल 21 हजार का इन्वेस्ट करना होगा.
  • इसके बदले आपको 30 लाख तक का रिटर्न मिलेगा.
  • साथ ही यह योजना सरकार से जुड़ी और भरोसेमंद बताई जा रही है.
  • वीडियो इस तरह बनाया गया है कि हर कोई इसे सच मान रहा है.

दावे की सच्चाई क्या है?

इस वायरल वीडियो की जांच PIB Fact Check ने की है. जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है.

PIB Fact Check ने क्या कहा?

अब इस वायरल हो रहे वीडियो की जांच PIB Fact Check ने की है. जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया गया है. PIB Fact Check ने साफ कहा कि…

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी कोई भी स्कीम का समर्थन नहीं किया है.
  • साथ ही भारत सरकार ने किसी भी ऐसे इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को मंजूरी नहीं दी है.
  • और ये वीडियो लोगों को ठगने के लिए बनाया गया है.

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में निर्मला सीतारमण की तरह दिखने वाला चेहरा और आवाज इस्तेमाल की गई है. साथ ही वीडियो में इन्वेस्ट करने के लिए लोगों को लालच दिया जा रहा है और कम टाइम में ज्यादा रिटर्न देने का दावा किया जा रहा है. यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है कि यह एक फर्जी इन्वेस्ट स्कैम हो सकता है.

PIB Fact Check ने क्या चेतावनी दी?

PIB Fact Check ने लोगों को चेतावनी दी है और साथ ही कहा कि धोखेबाज आजकल AI तकनीक का उपयोग करके फर्जी वीडियो बना रहे हैं. ऐसे वीडियो लोगों को धोखा देने और ज्यादा रिटर्न का लालच देकर ठगने की कोशिश करते हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

अगर आपके पास भी ऐसा कोई वीडियो या लिंक आए तो 

  • आप तुरंत उस पर क्लिक न करें.
  • साथ ही अपनी बैंकिंग और पर्सनल जानकारी शेयर न करें.
  • पहले आधिकारिक सरकारी स्रोतों से जानकारी जांचें कि सही है या नहीं.
  • ध्यान रहे कि अगर कोई भी स्कीम बहुत कम इन्वेस्ट में ज्यादा रिटर्न देने का दावा करती है तो सर्तक हो जाएं.

यह भी पढ़ें – 8वां वेतन आयोग: अब 10 साल नहीं, हर 5 साल में हो रिव्यू, यूनियन की बड़ी मांग

शिकायत कहां करें?

अगर आपको ऐसा कोई मैसेज, वीडियो या फिर लिंक मिलता है तो तुरंत इसकी शिकायत करें.

WhatsApp: +91 8799711259
Email: factcheck@pib.gov.in



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment