लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टीवीके का विजय रथ रोकने की तैयारी:क्या हाथ मिलाएंगे डीएमके-aiadmk?, बड़े सियासी उलटफेर की अटकलें; चर्चा जारी – Tamil Nadu Election Dmk And Aiadmk May Join Hands To Prevent Tvk From Forming The Government

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा मोड़ देखने को मिला। राज्य की दो सबसे बड़ी विरोधी पार्टियां, डीएमके और एआईएडीएमके, टीवीके (TVK) को सत्ता में आने से रोकने के लिए हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि ये दोनों दल टीवीके की पहली सरकार बनने की राह रोकने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं। 

यह खबर तब सामने आई, जब कांग्रेस ने अचानक टीवीके के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि, इस संभावित बातचीत को लेकर डीएमके और एआईएडीएमके ने अभी चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने टीवीके को दिया सशर्त समर्थन: भड़की द्रमुक, कहा- यह पीठ में छुरा घोंपने जैसा, ऐसे ये खत्म हो जाएंगे

दूसरी तरफ, टीवीके के मुखिया विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कांग्रेस ने डीएमके के साथ अपना पुराना गठबंधन तोड़कर विजय की पार्टी का साथ देने का फैसला किया है। तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के सेलबापेरुंथगाई और राज्य प्रभारी गिरीश चोडणकर ने टीवीके मुख्यालय में विजय को पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा। फिर विजय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को पत्र देकर सरकार बनाने के लिए न्योता देने का अनुरोध किया और उन्हें आश्वस्त किया कि विधानसभा में पार्टी तय समय में बहुमत साबित कर देगी।

सीटों के गणित पर नजर डालें तो टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं, जबकि पीएमके ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीआई-एम और वीसीके के खाते में 2-2 सीटें आई हैं। इसके अलावा भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को 1-1 सीट मिली है। अब सबकी नजरें राज्यपाल के फैसले और डीएमके-एआईएडीएमके की अगली चाल पर टिकी हैं।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Utu:पेपर लीक के बाद गोपनीय प्रक्रिया पर सवाल; इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी का पेपर भी आरोपी ने बनाया – Utu Irregularities May In Other Subjects Too Accused Also Set Electromagnetic Field Theory Question Paper

भोजशाला:प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से की चर्चा, नमाज को लेकर नहीं बनी बात, 350 पुलिसकर्मी तैनात – Dhar-bhojshala-namaz-dispute-police-deployment-supreme-court-hearing

Adani Group:अदाणी समूह ने हवाई सेवा शुरू करने की अटकलों को खारिज किया, क्या है पूरा मामला? – Adani Group Denies Airline Launch Speculation, What’s The Full Story?

मां-पिता को मार डाला:बिरयानी खिलाने के बहाने किशोर को बुलाया था घर, हत्या देख डर गया था लड़का, यहां छिपा रहा – Teenager Was Invited To House Under Pretext Of Being Treated To Biryani

‘मैं राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं’; अमेरिका में ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट मे बोले रणबीर – Ranbir Kapoor Excited To Take Daughter Raha To Watch Ramayana Says At Trailer Launch At San Diego Comic Con

Ailet 2027 Exam:आईलेट एग्जाम की तारीख घोषित, दिसंबर में होगी Nlu दिल्ली की प्रवेश परीक्षा; देखें शेड्यूल – Ailet 2027 Exam Date Announced, Nlu Delhi To Hold Law Entrance Test On December 13

Leave a Comment