लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th May 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। ये चुनावी नतीजे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में हिमंत बिस्व सरमा, तमिलनाडु में स्टालिन और केरल में पिनरई विजयन जैसे कद्दावर नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम चलाने का एलान किया है। इधर, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पांच राज्यों में चुनावी नतीजे आज
– फोटो : ANI


पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज: असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी?

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा एलान
– फोटो : ANI


Trump: होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का एलान, ट्रंप बोले- दखल दिया तो पूरे दम से निपटेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की मदद के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रखा है। ट्रंप ने दावा किया है कि यह पहल दुनिया भर के उन देशों के लिए है, जिन्होंने अमेरिकी सहायता मांगी है ताकि वे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से अपने जहाजों को सुरक्षित निकाल सकें। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

कई राज्यों में बारिश का अनुमान
– फोटो : ANI


Weather: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

HP Board Class 12th Result
– फोटो : अमर उजाला


PBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jammu Kashmir:पुंछ में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, मौके से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद – Security Forces Destroy Terrorist Hideout In Poonch.

होर्मुज में नाकेबंदी शुरू:अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बरसाए बम, आईआरजीसी के ठिकानों को बनाया निशाना – Us-launches-fresh-strikes-on-iran-ahead-of-naval-blockade-near-iranian-ports

Aaj Ka Rashifal 15 July:बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग से खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें 15 जुलाई का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 15 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

अहमदाबाद विमान हादसा:कब आएगी जांच की ड्राफ्ट अंतिम रिपोर्ट? सुप्रीम कोर्ट में एएआईबी ने दाखिल किया हलफनामा – Draft Final Probe Report In Ahmedabad Plane Crash To Be Ready In October: Aaib To Sc

Nashik Road Accident:नासिक में भीषण सड़क हादसा, ट्रकों और कार की भिड़ंत में चार की मौत; एक की हालत गंभीर – Nashik Road Accident Savala Ghat Peth-dindori Border Many Died Seriously Injured Maharashtra Police Updates

France Vs Spain Semi-final Live:आज फीफा विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच, फ्रांस की स्पेन से टक्कर – France Vs Spain Live Fifa World Cup 2026 Semi-final Football Match Result Updates

Leave a Comment