लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bjp का बड़ा आरोप:शुभेंदु बोले- मतगणना से पहले अधिकारियों की ड्यूटी जानकारी लीक, आयोग से की कार्रवाई की मांग – Suvendu Adhikari Claims Officer Sharing Counting Day Duty Details, Urges Eci Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपनी ड्यूटी, स्थान और जिम्मेदारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी विभागीय संगठनों और संघों के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सोमवार को होने वाली मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर असर पड़ सकता है और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता खतरे में आ सकती है।

अधिकारी ड्यूटी जानकारी कर रहे हैं लीक- सुवेंदु

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मेरे संज्ञान में यह बात आई है कि मतगणना के दिन ड्यूटी के लिए तैनात कई अधिकारी कथित तौर पर अपनी ड्यूटी का विवरण, स्थान और पदनाम अपने-अपने विभागीय संगठनों और संघों को बता रहे हैं। मुझे यह जानकारी मिली है कि कुछ स्प्रेडशीट और सूचियां प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें अधिकारी अपनी ‘चुनाव ड्यूटी की जानकारी’ स्वेच्छा से या किसी दबाव में भर रहे हैं। इसमें मतगणना प्रक्रिया के दौरान उनकी विशिष्ट भूमिकाओं का विवरण भी शामिल है।

 

ये भी पढ़ें: प. बंगाल: ममता के निर्वाचन क्षेत्र में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा; TMC का आरोप- भाजपा के झंडे वाले वाहन घुसे


भाजपा ने ईसी से की शिकायत


शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ कुछ व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संबंधी नियमों का एक गंभीर उल्लंघन है। भाजपा नेता ने कहा, “मतगणना प्रक्रिया की पवित्रता और विश्वसनीयता, इसमें शामिल कर्मियों की तैनाती की गोपनीयता पर निर्भर करती है। इस गोपनीयता का कोई भी उल्लंघन परिणामों की निष्पक्षता को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। जब किसी अधिकारी की तैनाती का विशिष्ट विवरण किसी राजनीतिक झुकाव वाले संगठन या संघ को पता चल जाता है, तो इससे अनावश्यक राजनीतिक प्रभाव और दबाव (धमकी) की गुंजाइश बन जाती है।”

उन्होंने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। भाजपा नेता ने अपील की है कि अधिकारियों को किसी भी संगठन या संघ के साथ अपनी मतगणना ड्यूटी साझा करने से रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं और इस तरह की जानकारी जुटाने वाले संगठनों की जांच कराई जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सहूलियत:आज से बारापुला फेज-तीन बदलेगा सफर का अनुभव, गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा भी रहेंगी मौजूद – Travel Experience Of Barapullah Phase-3 In Delhi Will Change Home Minister Shah Will Inaugurate It In Delhi

एशियन गेम्स:तीन बेटियों को लेकर समाज ने सुनाए ताने, ड्राइवर पिता ने नहीं मानी हार; अब वित्या ने जीता पदक – Vithya Ramraj Wins Asian Games Bronze, Breaks Pt Usha’s 42-year-old National Record In 400m Hurdles

गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई:10 लाख डॉलर के इनाम का एलान ; किन मामलों में है वांटेड? – Goldy Brar Faces Fbi Crackdown: Named On America’s Most Wanted List, $1 Million Reward For His Arrest

फ्रांस में छात्र आंदोलन से गरमाई सियासत:लेकोर्नू और मेलेनशों आमने-सामने, राष्ट्रपति चुनाव से पहले बढ़ी हलचल – France Student Protests Heat Up Politics: Lecornu And Melenchon Clash Ahead Of Presidential Election

एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा:एक साल बाद क्यों छोड़ी जिम्मेदारी, ट्रंप और काश पटेल पर क्या कहा? – Fbi Deputy Director Andrew Bailey Resignation Why He Step Down What He Say About Trump And Kash Patel?

खराब मौसम से भी नहीं डिगा हौसला:बूंदाबांदी के बीच जारी रही वैष्णो देवी की यात्रा, हजारों भक्तों ने किए दर्शन – Bad Weather Did Not Dampen Spirits Vaishno Devi Journey Continued Amid Drizzle Thousands Of Devotees Visited I

Leave a Comment