लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका ईरान पर हमला करेगा या नहीं? रिपोर्टर के सवाल पर भड़क गए ट्रंप, कहा- ‘मैं आपको क्यों बताऊंगा’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सही रास्ते पर जाने की बजाय और उलझती जा रही है. ईरान की तरफ से बातचीत का नया प्रस्ताव भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को लेकर पूछे गए सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया. वॉशिंगटन में रिपोर्टर्स ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या अमेरिका ईरान पर फिर हमला करेगा तो उन्होंने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको यह क्यों बताऊंगा?’ और बात वहीं खत्म कर दी.

ट्रंप ने इससे पहले साफ कहा था कि वह ईरान के नए बातचीत के प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना था कि ईरान की लीडरशिप के अंदर ही मतभेद हैं, जिससे बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है. उन्होंने बताया कि बातचीत चल रही है, लेकिन लगातार एक जैसी नहीं रहती. कभी बात आगे बढ़ती है तो कभी नए लोग आकर बात को बदल देते हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 4 से 5 रुपए तक हो सकता है मंहगा, डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज क्या हैं रेट

क्या हैं आगे के विकल्प

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के सामने दो ही रास्ते हैं. या तो पूरी ताकत से कार्रवाई की जाए या फिर समझौता करने की कोशिश की जाए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह पहला रास्ता नहीं अपनाना चाहेंगे, यानी सीधी बड़ी कार्रवाई से बचना चाहते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ऐसी मांगें कर रहा है, जिनसे वह सहमत नहीं हो सकते. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे मांगें क्या हैं.

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. यह रास्ता दुनिया के तेल और गैस सप्लाई के लिए बहुत अहम है. दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर रोक लगाई हुई है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. 28 फरवरी से शुरू हुए इस जंग में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. अधिकारियों के मुताबिक, ईरान में 3,375 से ज्यादा और लेबनान में 2,600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इसके अलावा इजरायल में 24 और खाड़ी देशों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. लेबनान में 17 इजरायली सैनिक और पूरे इलाके में 13 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में बड़ी फूट! विदेश मंत्री अब्बास अराघची की जाएगी कुर्सी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युद्ध की लागत पर झूठ बोल रहा पेंटागन, अराघची ने US के नुकसान का जिम्मेदार इजरायल को ठहराया

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की कमर तोड़ चुका ईरान! 8 देशों में 16 सैन्य ठिकाने बुरी तरह तबाह, रिपोर्ट में खुलासा

‘या तो हम हमला कर दें या फिर समझौता करें’, ईरान के नए प्रस्ताव से नाखुश ट्रंप ने फिर दी बड़ी धमकी

Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने कार-ट्रक के इंपोर्ट पर लगाया 25% टैरिफ तो भड़का यूरोप, EU बोला- हम अपने हितों की रक्षा…

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म? ट्रंप ने US सांसदों को लिखी चिट्ठी, डील के बारे में क्या बताया?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरानी तेल खरीद पर चीन की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

Leave a Comment