लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते तनाव बढ़ता ही जा रहा है. ईरान के विदेश मंत्री की रूस यात्रा से डोनाल्ड ट्रंप और भड़क गए हैं. उन्होंने धमकी देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के अंदर ईरान समझौता नहीं करता है तो फिर उसकी तेल की पाइपलाइनों में भयंकर विस्फोट होगा. 

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान तेल निर्यात करने के लायक ही नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि नाकेबंदी के चलते ईरान जहाजों के जरिए तेल निर्यात नहीं कर पा रहा है तो वहीं पाइपलाइन ध्वस्त होने के बाद उसका निर्यात एकदम से बंद हो जाएगा. 

अराघची के विमान पर लिखा “मिनाब 168”
ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान से एक बार फिर रूस पहुंचे हैं और वह अब पुतिन से वार्ता करने वाले हैं. रूसी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है. ये भी बता दें कि अब्बास अराघची मेराज एयरलाइन के जिस विशेष विमान से रूस पहुंचे हैं उस पर “मिनाब 168” लिखा हुआ है. ये नाम उन स्कूली बच्चों की याद में दिया गया है, जो अमेरिका- इजरायल की स्ट्राइक में मारे गए थे.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कूटनीतिक दौरे पर हैं. वह ओमान की यात्रा के बाद फिर इस्लामाबाद लौटे और वहां से अब रूस पहुंच गए हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हो सकती है. 

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ईरान पर समुद्री और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ा रहा है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि व्हाइट हाउस डिनर में हुई फायरिंग जैसी घटनाएं भी उनके रुख को नहीं बदलेंगी. ट्रंप ने कहा कि यह मुझे ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने से नहीं रोकेगा. Fars News Agency के मुताबिक अराघची ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक लिखित मैसेज पहुंचाए हैं, जिनमें परमाणु मुद्दे और होर्मुज जैसे अहम विषय शामिल हैं.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
बता दें कि ईरान ने लिखित प्रस्ताव डोनाल्ड ट्रंप को भेजा था, जिसे उन्होंने तुरंत खारिज कर दिया. ट्रंप ने दावा किया है कि पहला प्रस्ताव खारिज होने के बाद ईरान ने दूसरा प्रस्ताव भेजा जो कि उससे बेहतर है. उन्होंने कहा कि बात करने के लिए आने-जाने में बहुत समय लगता है और अब सारी बातें फोन पर होंगी. ईरान जब चाहें उन्हें फोन कर सकता है. वहीं दूसरी ओर ईरान का कहना है कि अब आगे की बातें मॉस्को में होंगी.

ये भी पढ़ें 

ईरान-अमेरिका जंग के बीच इजरायल ने इस मुस्लिम देश को दिया आयरन डोम, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शांतिदूत नहीं ‘झूठ का सौदागर’ निकला पाकिस्तान,  ईरान-अमेरिका वार्ता के नाम पर खुला फर्जीवाड़े का खेल!

Explained: 100 से ज्यादा एजेंट्स, हाई लेवल सिक्योरिटी और दुनिया की नजरें… फिर कैसे हुआ ट्रंप की पार्टी में हमला? बार-बार चूक क्यों?

कौन है ट्रंप के बगल वाली ‘मिस्ट्री वुमन’, व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग के बीच दिखा ‘सुपरमैन’ अवतार

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर लगाया बैन तो भड़का ड्रैगन, बोला- हम अपने हितों की… 

‘मेरे देश से निकल जाओ’, कनाडा में सिख संग बदसलूकी के बाद मचा बवाल, जानें क्या है मामला

Global Warming: 2085 तक एक-तिहाई जानवरों के घर होंगे तबाह? जलवायु संकट पर चौंकाने वाली स्टडी

Leave a Comment