लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मीडिया पर भड़के ट्रंप:ईरान युद्ध कवरेज को लेकर जताई नाराजगी, कहा-पागलपन भरी रिपोर्टिंग से देश को हुआ नुकसान – Trump On Us Media Outlets Over Iran War Coverage Says They Totally Lost Their Way

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मीडिया आउटलेट्स पर हमला बोला है। उन्होंने ईरान के साथ जारी संघर्ष से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर मुख्यधारा के मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने सीधे तौर पर कहा है कि कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थान ईरान युद्ध को लेकर पूरी तरह से गलत, पक्षपातपूर्ण और भ्रामक तरीके से खबरें प्रसारित कर रहे हैं।

ट्रंप ने क्या लिखा? 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मान लेते हैं कि ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण कर देता है। वह मान लेता है कि उसकी नौसेना खत्म हो चुकी है और समुद्र की तलहटी में डूब गई है। उसकी वायुसेना का नामोनिशान मिट चुका है। ईरान की पूरी सेना तेहरान से बाहर आ जाती है। वे अपने हथियार डाल देते हैं और हाथ ऊपर उठा लेते हैं। हर एक सैनिक सफेद झंडा लहराते हुए जोर-जोर से चिल्लाता है कि ‘मैं सरेंडर करता हूं।’ ईरान का बचा हुआ पूरा नेतृत्व आत्मसमर्पण के जरूरी दस्तावेजों पर दस्तखत कर देता है। वे महान और शक्तिशाली अमेरिका के सामने अपनी घुटने टेकने वाली हार स्वीकार कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें: India Norway Ties: नॉर्वे में व्यापारिक दिग्गजों के साथ पीएम मोदी की बैठक, दिया भारत में निवेश का न्योता

ट्रंप ने आगे लिखा कि इसके बावजूद यह फेक न्यूज मीडिया देश को सच नहीं दिखाएगा। ‘द फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स’, ‘द चाइना स्ट्रीट जर्नल’ और ‘सीएनएन’ जैसी संस्थाएं कुछ और ही खबर चलाएंगी। ये सब मिलकर अपने अखबारों और चैनलों पर यही बड़ी हेडलाइन लगाएंगे कि ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर जीत हासिल की है। ये मीडिया संस्थान दिखाएंगे कि यह मुकाबला दूर-दूर तक बराबरी का नहीं था। ट्रंप ने कहा कि फेक मीडिया पूरी तरह अपना रास्ता भूल चुके हैं और सचमुच बिल्कुल पागल हो गए हैं।

दुश्मन देशों को मिल रहा है गलत संदेश

राष्ट्रपति ने अपने बयान में एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की इन भ्रामक रिपोर्ट्स से दुश्मन देशों, विशेषकर ईरान को “गलत संदेश” मिलता है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम फैलता है, बल्कि अमेरिका के रणनीतिक और सुरक्षा हित भी सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं। ट्रंप का मानना है कि मीडिया सनसनी फैलाने के चक्कर में देश के हितों को ताक पर रख रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar News:सोशल मीडिया पर ऐसी रोक कि संभलना जरूरी; Nda सरकार का पेपर लीक और आरक्षण पर भी बड़ा फैसला – Bihar News Strict Action Against Those Making Offensive Comments On Social Media Paper Leak Jail Laws Agniveer

मध्य प्रदेश:विधानसभा में आज Ucc समेत 8 विधेयक पर होगी चर्चा, विपक्ष करेगा विरोध; अनुपूरक बजट भी होगा प्रस्तुत – Mp News: Eight Bills, Including The Ucc, To Be Discussed In The Assembly Today; The Opposition Will Stage A Pr

Uttarakhand:भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद – Mussoorie Dehradun Road Reopens After Landslide Light Vehicles Allowed Near Kolhukhet Uttarakhand Weather

मानसिक संघर्ष से विश्व कप के हीरो तक:फेर्रान टोरेस की कहानी रुला देगी; कभी कहा था ‘मैं अंधेरे में खो गया था’ – From Rock Bottom To World Cup Hero: Ferran Torres’ Emotional Journey From Therapy To Spain’s Greatest Moment

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में सुस्ती, वैश्विक तनाव व महंगे क्रूड ने सेंसेक्स-निफ्टी पर बढ़ाया दबाव – Sensex Ope Ning Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

Box Office:भारत में 100 करोड़ की ओर बढ़ी ‘द ओडिसी’; ‘धमाल 4’ की कमाई में गिरावट, जानिए बाकी फिल्मों का हाल – Monday Box Office Report: The Odyssey Dhamaal 4 Welcome To The Jungle Alpha Film Collection And Latest Earning

Leave a Comment