
Cooking Tips: पूड़ी के बारे में हमें आपको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है. यह एक ऐसी डिश है जिसे सुबह के नाश्ते से लेकर जन्मदिन और खास त्योहारों में घर पर तैयार किया जाता है. जब पूड़ियां गर्मागर्म होती हैं, तो इन्हें सब्जी के साथ खाने का अपना एक अलग ही मजा होता है. बस जरूरत है कि पूड़ी सही तरीके से बनी हो और क्रिस्पी भी हो. अक्सर जब हम घर पर पूड़ी बनाते हैं तो हमारी शिकायत रहती है कि, उसे तलते समय वह काफी ज्यादा तेल पी रही है. ज्यादा तेल पीने की वजह से पूड़ियां हैवी बनती हैं और इन्हें खाने में भी मजा नहीं आता है. ऐसे में अगर आप भी आये दिन इस समस्या से जूझते ही रहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप काफी कम तेल में क्रिस्पी और टेस्टी पूड़ी बना सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
आटा सही से गूंधना है सबसे जरूरी
अगर आपकी पूड़ी काफी ज्यादा तेल पी रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि आपने आटे को सही तरीके से गूंधा न हो. अगर आप पूड़ी बना रहे हैं तो इसके आटे को आपको हमेशा ही सख्त गूंधना चाहिए. अगर आप आटे को ज्यादा सॉफ्ट छोड़ देंगे तो वह तेल भी ज्यादा ही पीना शुरू कर देगी. जब आप आटा गूंध रहे हों तो बीच-बीच में पानी डालते रहें और इसे टाइट रखने की कोशिश करें. आप अगर चाहें तो इसमें 1 चम्मच सूजी भी मिला सकते हैं. ऐसा करने से पूड़ी और भी ज्यादा क्रिस्पी बनती है.
यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स
आटे को ज्यादा देर तक न रखें
बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे आटे को गूंधकर उसे बहुत देर के लिए ऐसे ही ढककर रख देते हैं. अगर आप परफेक्ट और कम तेल में पूड़ी बनाना चाहते हैं तो आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. जब आप आटे को ज्यादा देर के लिए रख देते हैं तो वह ढीला हो जाता है और साथ ही तेल भी ज्यादा पीने लग जाता है. पूड़ी का आटा गूंधने के 15 मिनट के अंदर ही आपको इसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
तेल के टेम्परेचर का रखें ख्याल
अगर पूड़ियों को तलते समय तेल का टेम्परेचर सही से गर्म नहीं हुआ होगा, तो ऐसे में भी वह ज्यादा तेल सोखने लगेगी. पूड़ियों को तलने से पहले तेल को बहुत ही अच्छे से गर्म कर लें. अगर आप टेम्परेचर समझ नहीं पा रहे हैं तो इसके लिए आटे के एक छोटे से टुकड़े को तेल में डाल दें. अगर वह तुरंत ही ऊपर आ रहा है, तो इसका इस्तेमाल पूड़ियों को तलने के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सब्जी में पड़ गया ज्यादा मसाला? इन आसान तरीकों से करें स्वाद को बैलेंस
पूड़ी को सही मोटाई में बेलें
अगर आप पूड़ियों को काफी ज्यादा पतला या फिर मोटा बेलेंगे, तो भी वह सही से नहीं बनेगी. अगर आप पूड़ी को पतला छोड़ते हैं तो वह ज्यादा तेल पीने लगती है और वहीं, अगर वह ज्यादा मोटी रह जाए, तो अंदर से कच्ची रह सकती है. आपको हमेशा पूड़ियों को मीडियम मोटाई पर बेलना चाहिए ताकि वे अच्छी तरह से फूल जाएं और तेल भी कम पीएं.
तलते समय हल्का दबाएं
जब आप पूड़ियों को तलने के लिए तेल में डाल दें तो उन्हें कलछी की मदद से हल्का सा जरूर दबाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो पूड़ी जड़ी फूलती है और कम समय में पककर तैयार हो जाती है. बता दें पूड़ी जितनी जल्दी तलेगी, उतना ही कम वह तेल भी पीयेगी. जब आप पूड़ी को ज्यादा देर के लिए तेल में छोड़ देते हैं तो ये काफी हेवी बन सकते हैं.
तलने के बाद टिश्यू पेपर पर रखें
जब पूड़ियां अच्छे से तल जाए, तो उन्हें निकालकर डायरेक्टली प्लेट में रखने की गलती न करें. इन्हें सबसे पहले टिश्यू पेपर या फिर एक छलनी में निकालकर रख लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल आसानी से निकल जाए.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएगा फीके खाने का स्वाद, ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम
The post कम तेल में फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ी बनानी है? इन 5 गलतियों को तुरंत सुधारें appeared first on Prabhat Khabar.

