लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम:उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश, हिमाचल से राजस्थान तक अलर्ट – Weather To Change Due To Western Disturbance: Rain Expected In North India Over Next 5 Days; Imd Alert

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तक गरज और चमक के साथ बारिश होने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Weather in UP: यूपी में गर्मी का सितम बरकरार, 31 जिलों में लू का अलर्ट, अभी मानसून के आसार नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडल की निचली परत के निचले स्तर पर पंजाब से बिहार तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती हवा के झोंके के रूप में मौजूद है। वायुमंडल के मध्यम और ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन मौसम संबंधी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 जून तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है। रविवार को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

उत्तर से पूर्वी भारत तक बारिश-आंधी-तूफान

इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में कुछ-कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। 24 जून को पश्चिमी राजस्थान में और 24 से 26 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य भारत के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में बारिश होने के साथ ही आंधी-तूफान और गरज-चमक ह होने की संभावना भी है।

पूर्वोत्तर-पश्चिम-दक्षिण भारत में ज्यादा असर

आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत समूचे पूर्वोत्तर भारत में मानसून के प्रभाव से व्यापक बारिश हो रही है, जिसके 26 जून तक जारी रहने की संभावना है। कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 22 और 25 जून के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली भी कड़क सकती है। तमिलनाडु, पुदुचेरी, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में व्यापक बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की संभावना है और कुछ क्षेत्रं में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 तक असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र और सिक्किम के साथ ही ओडिशा और झारखंड में कुछ ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में लू जैसी स्थिति बनी रही। पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ मं 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कुछ जगहों पर आधी चली।

बांदा-ब्रह्मपुरी सबसे गर्म

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के बांदा और महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी रहे। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, प्रयागराज और वर्धा में 43 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। छत्तसीगढ़ के राजनादगांव में 42.5, वाराणसी में 42.6 और नागपुर, अकोला, खजुराहो में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी ज्यादा गर्मी महसूस की गई और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Indian Armed Forces: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका भारत के मूल्यों का प्रमाण

बिहार में बिजली गिरने से पांच की मौत

बिहार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा वैशाली में तीन और नवादा व जमुई में एक-एक मौतें हुई हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।

और आगे बढ़ा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। उसकी उत्तरी सीमाएं सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही हैं। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 23 जून तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चंबा बस हादसा:कोई अपनों को तलाशता रहा, कोई मां के लौटने का इंतजार करता रहा; सात फेरों का साथ आखिरी सफर तक – Chamba Bus Accident Chalunj Mod Four Girls Mother Death Painful Stories

Atiq Ahmed Son Death:अबान को अंतिम बार देखने आई थी मां शाइस्ता! दावे पर पुलिस ने कही ये बात; पूरी टाइम लाइन – Atiq Ahmed Son Death Talk Of Shaista Attending Aban Burial Police Says No Woman Officially Identified Shaista

अच्छी खबर:उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी – Four Major Rojgar Mela To Be Held In Uttarakhand Will Held Soon For 10000 Unemployed Youth

आरक्षण पर सियासत:मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर Sc-st के सामाजिक अधिकारों के खिलाफ, Rss के बयान पर जताई आपत्ति – Mayawati Said Creamy Layer Within Reservation Is Against Social Rights Of Scs And Sts

ब्राजील में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त:जंगल में आग लगी, तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत; कैसे हुआ हादसा? – Several Killed In Helicopter Crash In Brazil’s Rio De Janeiro

Up News:सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- ऊर्जा का प्रतीक हमारा युवा – Cm Yogi Flags Off Tiranga Yatra Says Our Youth Are Symbol Of Energy

Leave a Comment