लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026, KKR vs LSG:ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट हुए अंगकृष रघुवंशी,भड़का केकेआर का खेमा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026, KKR vs LSG: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ (फील्डिंग में बाधा डालने) के कारण आउट करार दिया गया. अंयापर के इस फैसले से केकेआर का खेमा काफी नाखुश नजर आया.

दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी. प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़े. हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई. अंगकृष ने जिस समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाई उसी वक्त फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, जो सीधा अंगकृष के पैर में आकर लगा.

यह भी पढ़ें अगले मैच से पहले RCB को झटका? विराट कोहली का जोड़ीदार अनफिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया ताजा अपडेट

अंगकृष ने  बल्ला और हेलमेट ग्राउन्ड में क्यों पटका?

अंगकृष के गेंद लगते ही एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी. इसके बाद अंगकृष को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण अंपायर ने आउट करार दे दिया. अंगकृष और केकेआर का पूरा खेमा अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आया. अंगकृष ने पवेलियन लौटते समय जोर से अपना बल्ला जमीन पर मारा और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास ही फेंक दिया.

यह भी पढ़ें- CSK की बैटिंग फ्लॉप, गेंदबाजों का उससे भी बुरा हाल, गुजरात ने घर में घुसकर 8 विकेट से रौंदा

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर भी अंपायर से काफी देर तक बातचीत करते हुए नजर आए और उनके चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर झलक रहा था. हालांकि, अंगकृष से पहले आईपीएल में अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, युसूफ पठान को भी ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’की वजह से आउट दिया जा चुका है.

अंगकृष 8 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में रिंकू ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक, पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ

MS Dhoni: सुबह-सुबह धोनी के फैन्स को बड़ा झटका, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL खेलने पर दे दिया बड़ा बयान

IPL 2026, KKR vs LSG: आईपीएल इतिहास में 4 बल्लेबाज, जो ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट हुए, पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट

CSK vs GT Highlights: चेपॉक में गुजरात की धमाकेदार जीत, चेन्नई की उड़ाई धज्जियां; साई सुदर्शन रहे जीत के हीरो

खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार! अर्शदीप सिंह ने थामा गर्लफ्रेंड समरीन का हाथ; होश उड़ा देगा वीडियो

फिट होकर भी CSK के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं एमएस धोनी? खुद किया है मना; जानें अब क्या है वजह

Leave a Comment