लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया सबसे धीमी फिफ्टी का रिकॉर्ड, लड़खड़ाते हुए CSK 158 तक पहुंची

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Slowest Fifty in IPL 2026 Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 158 रन बना दिए हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 74 रन जरूर बनाए, लेकिन उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. गायकवाड़ के नाम अब तक IPL 2026 में सबसे धीमी फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ (CSK vs GT) 49 गेंदों में पचास रन पूरे किए.

एक समय चेन्नई अच्छी शुरुआत की तरफ बढ़ रही थी और उसने बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए थे. मगर यहां से कगिसो रबाड़ा और मोहम्मद सिराज ने ऐसा कहर बरपाया कि अगली 7 गेंदों के भीतर संजू सैमसन, उर्विल पटेल और सरफराज खान भी आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस भी सस्ते में आउट हो गए और देखते ही देखते चेन्नई ने 37 के स्कोर तक आते-आते चार विकेट खो दिए थे.

ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई सबसे धीमी फिफ्टी

37 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे, इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. दोनों ने मिलकर 59 रनों की बहुमूल्य पार्टनरशिप कर जैसे-तैसे CSK का स्कोर 100 के करीब पहुंचाया. इस बीच गायकवाड़ ऐसे बैटिंग कर रहे थे, जैसे किसी टेस्ट मैच में खेल रहे हों.

एक समय गायकवाड़ 36 गेंद में 20 रन बनयकर क्रीज पर डटे हुए थे. मगर अगली 13 गेंदों में उन्होंने 30 रन बनाते हुए 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. यह IPL 2026 में अब तक की सबसे धीमी फिफ्टी है. जबसे आईपीएल में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट नियम आया है, तब से लेकर अब तक यह इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे धीमी फिफ्टी है. वहीं गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी बना दिया है.

6 ओवर में बने 83 रन

एक समय चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14 ओवरों में केवल 75 रन था. उसके लिए 120 के स्कोर तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था. मगर ऋतुराज गायकवाड़ ने यहां से गीयर बदला और चेन्नई की टीम अंतिम 6 ओवरों में 83 रन जोड़ने में सफल रही.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment