लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LSG vs KKR Live Score: विकेट पर नहीं लगा थ्रो, फिर भी आउट हुए अंगक्रिश रघुवंशी, अंपायर ने दिया विवादित आउट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. LSG कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. सिद्धार्थ की जगह लिंडे खेल रहे हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा.

LSG vs KKR हेड टू हेड

हेड टू हेड आंकड़े भी कोलकाता के लिए अच्छे नहीं है. लखनऊ के साथ उनके 7 मैच हुए हैं, जिसमे से सिर्फ 2 बार ही KKR जीत पाई है जबकि 5 बार हार का सामना करना पड़ा है. LSG के खिलाफ कोलकाता का सर्वाधिक स्कोर 235 का है. कोलकाता के सामने लखनऊ का सर्वाधिक स्कोर 238 का है.

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार आज का मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा, ऐसे में स्पिनर्स को अधिक मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. अभी तक इस ग्राउंड पर खेले गए सभी मैच लो स्कोरिंग वाले रहे हैं, आज भी पिच ऐसी ही रहने की उम्मीद है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है, ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहेगा. पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 170 रन है.

अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 में से 2 ही मैच जीते हैं, टीम को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 4 अंकों के साथ LSG पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और भी ज्यादा खराब है, उन्होंने 7 में से 1 ही मैच जीता है और 5 हारे हैं. KKR का एक मैच रद्द हुआ था. 3 अंकों के साथ कोलकाता तालिका में 10वें स्थान पर है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment