लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लिंक होने वाला है एक्टिव, एडमिट कार्ड रखें तैयार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तराखंड बोर्ड के 2.15 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार अब से कुछ ही घंटे में खत्म होने वाला है। बोर्ड शनिवार सुबह 10 बजे हाईस्कूल (UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026 ) और इंटर (UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026 ) के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है। रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे बच्चों को भी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड अपने पास रख लेना चाहिए ताकि जैसे ही UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड अपलोड हो, तुरंत चेक और डाउनलोड कर सकें।

कहां और कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी सामने आ चुकी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन भी देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से कल यानी शनिवार सुबह 10 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके कुछ ही देर बार आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। बच्चे इसकी मदद से अपनी फाइनल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) और उमंग (UMANG) जैसे पोर्टल व ऐप पर भी उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे उपलब्ध होंगे। बच्चे यहां से भी जरूरी डिटेल की मदद से स्कोर कार्ड देख सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन जारी मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि फाइनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। किसी तरह की तकनीकी दिक्कत या गलती होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET Results 2026: पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम के आ गए नतीजे, 715 अंकों के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने टॉपर – एजुकेशन

कैसे एक ID में सुरक्षित रहेंगे सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानें क्‍या है APAAR ID , इसके फायदे और कैसे बनवाएं – एजुकेशन

Australia Student Visa : ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए भारतीयों को अब स्टूडेंट वीजा पर कितने एक्ट्रा खर्च करने होंगे, नई कैटेगरी की कितनी है फीस? – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

NEET UG 2026 Answer Key Updates: आपत्ति दर्ज कराने का लास्‍ट चांस, जानें कब तक खुली रहेगी चैलेंज विंडो, कैसे करें अप्‍लाई – एजुकेशन

Leave a Comment