लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ को मिला संडे का फायदा, तीसरे दिन पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. मूवी सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. 14 साल के बाद प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है. उनकी फिल्म ने महज तीन दिनों में हाफ सेंचुरी लगा दी है. फिल्म को तीसरे दिन यानी कि रविवार की छुट्टी का फायदा मिला था, जिसके बाद इसकी कमाई 50 करोड़ के पार हो गई है. संडे को इसकी ऑक्यूपेंसी भी अभी तक सबसे ज्यादा दर्ज की गई.

50 करोड़ के पार पहुंची ‘भूत बंगला’

‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को शानदार प्रदर्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 21.11 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही अगर फिल्म के बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, ओपनिंग डे पर मूवी ने 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया. ऐसे में पेड प्रीव्यूज के साथ ही तीन दिनों में रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 56.11 करोड़ पहुंच गया है. 

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला 21.11 करोड़ (रात 11 बजे तक) 36 प्रतिशत
धुरंधर 2 4.60 करोड़ (रात 11 बजे तक) 29 प्रतिशत
वाझा 2 3.79 करोड़ (रात 11 बजे तक) 61 प्रतिशत

‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ की कमाई

इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दो और फिल्में ‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ भी ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही हैं. ‘धुरंधर 2’ 32वें दिन यानी कि 5वें रविवार को शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अभी तक 4.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1,115.07 करोड़ हो गया है. वहीं, ‘वाझा 2’ का रविवार को 3.79 करोड़ कलेक्शन रहा, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 106.24 करोड़ हो गया है.

किसकी कितनी है ऑक्यूपेंसी?

– बहरहाल, अगर तीनों ही फिल्मों की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो इसमें मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत दर्ज की गई है.

–  वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में भी बढ़त देखने के लिए मिली है. इसकी 36 प्रतिशत और आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ को रविवार का भरपूर फायदा मिला और ये इंडियन सिनेमा की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742 करोड़ था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने पछाड़ दिया है और अभी तक इसकी कुल कमाई 1750 करोड़ पहुंच गई है.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- बेटे की अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा

29 की हुईं शरवरी वाघ, फोटोज शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे केक ने खींचा ध्यान

‘मौत के बाद सब याद करते हैं…’ संचिता उगाले के सुसाइड पर आया एक्टर शीजान खान का रिएक्शन, देखें Video

लग्जरी आशियाने में रहती हैं तमन्ना भाटिया, जकूजी से लेकर आलीशान इंटीरियर तक, किसी महल से कम नहीं है एक्ट्रेस का घर

Action Thriller Films Of 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ तक, ये हैं 2026 की 5 सबसे धांसू एक्शन-थ्रिलर फिल्में

2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने बड़े-बड़े धुरंधर को खून के आंसू रुलाया, किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने रचा इतिहास

Leave a Comment