लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘छल, प्रपंच और पाप’:एंटी रिफॉर्म से नेगेटिव पॉलिटिक्स तक, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए कई तीखे हमले – Pm Narendra Modi Womens Reservation Bill Negative Politics Congress Disputes Generations Suffered

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की कार्यशैली और उसकी विचारधारा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि आजादी के बाद जो देश भारत के साथ सफर पर निकले थे, वे आज हमसे कहीं आगे हैं, और इसकी इकलौती वजह कांग्रेस की ‘लटकाने और भटकाने’ वाली नीति रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे पाकिस्तान के साथ पानी का विवाद हो या सीमाओं की सुरक्षा, कांग्रेस ने हर मुद्दे को सुलझाने के बजाय उलझाए रखा, जिसका खामियाजा देश की कई पीढ़ियों ने भुगता है।

सुधारों की राह में रोड़ा बनी कांग्रेस-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से ‘एंटी-रिफॉर्म’ यानी सुधार विरोधी रहा है। उन्होंने गिनाया कि कैसे सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ और पिछड़ों के लिए ‘ओबीसी आरक्षण’ जैसे संवेदनशील विषयों को कांग्रेस ने दशकों तक ठंडे बस्ते में डाल रखा था। पीएम के मुताबिक, कांग्रेस ने हर उस फैसले का विरोध किया जो देश की प्रगति के लिए अनिवार्य था। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के हर छल और प्रपंच का नुकसान देश को उठाना पड़ा है। आज हम जिन चुनौतियों से जूझ रहे हैं, उनमें से अधिकांश कांग्रेस के इसी रवैये की देन हैं।’


यह भी पढ़ें: अब तक कितनी बार देश को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी?: नोटबंदी से महिला आरक्षण तक, जानें कब-क्या रहे मुद्दे

‘रिफॉर्म का नाम सुनते ही विरोध की तख्ती उठा लेती है कांग्रेस’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आलम यह है कि सुधार शब्द सुनते ही कांग्रेस विरोध की तख्ती लेकर सड़कों पर दौड़ पड़ती है। उन्होंने जीएसटी, डिजिटल पेमेंट, जनधन योजना और ईडब्ल्यूएस आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि इन क्रांतिकारी कदमों का विरोध करके कांग्रेस ने अपनी विकास विरोधी सोच को जगजाहिर कर दिया है। यहां तक कि अनुच्छेद 370 को हटाने और ‘समान नागरिक संहिता’ जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भी कांग्रेस का रुख हमेशा नकारात्मक रहा है।

घुसपैठ और सुरक्षा पर कड़ा रुख

घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पार्टी ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ और मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रही है। उन्होंने सीएए का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाकर देश में बवंडर खड़ा करने की कोशिश की। पीएम ने अंत में कहा कि महिला शक्ति विधेयक का विरोध करके कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि वह नारी शक्ति के उत्थान को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, लेकिन देश की माताएं-बहनें इस मानसिकता का करारा जवाब देंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ev Charging:रातभर में इलेक्ट्रिक वाहन का चार्ज कम होना सामान्य है या समस्या? जानिए पूरी जानकारी – Ev Battery Losing Charge Overnight? Here’s Why It Happens And How To Fix It

Rajasthan News: Cyber Fraud Worth ₹43 Lakhs Unearthed In Kota; Links Traced To Pakistan And Dubai – Bhopal News

Lucknow:बवाल के बीच यूपी में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक, तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक काम पर विराम – Lucknow: Amid Uproar, Replacement Of Smart Meters In Up Halted

Prohibition Department Team Attacked Asi Three Police Personnel Injured Bihar – Bihar News

Srh Vs Pbks:अभिषेक-क्लासेन की बल्लेबाजी और मलिंगा की गेंदबाजी से जीती हैदराबाद, कैसा है अंक तालिका का हाल? – Ipl 2026 Srh Vs Csk Result: Sunrisers Hyderabad Vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points Table Up

‘संस्कारी’ चोर अनुराग:पहले जोड़े भगवान के आगे हाथ फिर मंदिर में डाला डाका, दान पात्र से निकाले रुपये, Video – Thief Folded His Hands In Prayer Then Theft In Temple

Leave a Comment