लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran War: ‘एक घंटे में 7 दावे और सातों झूठे’, डोनाल्ड ट्रंप पर भड़का ईरान, होर्मुज को लेकर कर दिया बड़ा दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका नेवी नाकाबंदी जारी रखता है तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देगा. यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से नाकाबंदी को पूरी तरह से लागू रखने की घोषणा के कुछ ही समय बाद आई है. 

गालिबाफ ने एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज से आवागमन निर्धारित मार्ग और ईरानी अनुमति के आधार पर ही होगा. उन्होंने कहा, ‘नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा.’

अब्बास अराघची ने क्या कहा?

ये घोषणा ईरान की तरफ से युद्धविराम की बची अवधि के लिए होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला घोषित करने के कुछ घंटों बाद आई है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, “लेबनान में हुए युद्धविराम के चलते इस जलमार्ग से सभी वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है.”

होर्मुज की नाकाबंदी बरकरार रहेगी: ट्रंप

इसके जवाब में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ समझौता पूरा होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नौसैनिक नाकाबंदी बरकरार रहेगी. हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाएगी क्योंकि अड़चनों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बम गिराना शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहेगी. दुर्भाग्य से हमें फिर से बम गिराना शुरू करना होगा.’

ईरानी स्पीकर ने दिया ये जवाब 

इस पर ईरानी स्पीकर ने दो टूक कहा, ‘उन्होंने (ट्रंप ने) इन झूठों से युद्ध नहीं जीता और वे बातचीत में भी कहीं नहीं पहुंच पाएंगे. जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद होगा और इसे नियंत्रित करने वाले नियम जमीनी हकीकत से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं.’ गालिबाफ ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने एक घंटे में 7 दावे किए, जिनमें से सभी झूठे थे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दावे वास्तव में क्या थे.

ये भी पढ़ें

Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक

Lashkar-e-Taiba Headquarters: लश्कर हेडक्वार्टर के बाहर लगा ‘पहले और बाद’ का बोर्ड! भारतीय स्ट्राइक, पुनर्निर्माण और फंडिंग के दावों पर बढ़ी चर्चा

जल्द लौटेगा अलनीनो.. दुनिया में फिर बढ़ जाएगा तापमान, यूएन ने जारी की चेतावनी; क्या मचेगी प्राकृतिक तबाही?

600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप…ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह

भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग, विपक्ष और छात्र कर रहे नेपाल PM बालेन शाह के इस्तीफे की मांग

डील नहीं अब होगा युद्ध? ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी अटैक

Leave a Comment