लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Update: कहीं 105 रुपये तो कहीं 82 रुपये में मिल रहा 1 लीटर पेट्रोल, जानें आपके शहर में कीमत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Price on April 17: आज शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. इसी के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से बदलाव का दौर अभी भी जारी है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, करेंसी में बदलाव के बावजूद रिटेल स्तर पर तेल की कीमतें एक ही रेट पर बरकरार हैं. अब तक कई बड़े शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है.

भारत की तीन बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) — इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) — वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के हिसाब से हर दिन ईंधन की कीमतों में बदलाव करती हैं. हालांकि, हाल के दिनों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में कीमतें ज्यादा हैं, जहां पेट्रोल 103.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल लगभग 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

संकट के बीच 100% सप्लाई की गारंटी

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण पैदा हुई ऊर्जा संबंधी रुकावटों के बीच घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें 100 परसेंट पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति सुनिश्चित की है.

पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बोलते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (विपणन और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने ऊर्जा परिदृश्य को स्थिर करने और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए कई प्रभावी उपाय लागू किए हैं.

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत की ऊर्जा आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी, लेकिन भारत सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनके कारण घरेलू PNG और LPG उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए 100 परसेंट आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. इसके अलावा, CNG परिवहन भी 100 परसेंट सुनिश्चित किया गया है.”

आज पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई  100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
रायपुर 99.44 रुपये 93.39 रुपये
रांची  97.86 रुपये 92.62 रुपये
पॉन्डिचेरी   96.26 रुपये 86.47 रुपये
पोर्ट ब्लेयर   82.46 रुपये  78.05 रुपये

 

ये भी पढ़ें:

LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट, भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ कम, आयात भी घटकर हुआ आधा, क्या है वजह? 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment