लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

500-1000 के पुराने नोट पर RBI लाया नए नियम? क्या है दावे की सच्चाई, सरकार ने खुद बताया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

500-1000 Notes RBI News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत का सेंट्रल बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए नए नियम लेकर आया है. इस दावे को लेकर हर ओर चर्चाएं हो रही हैं. अब पीआईबी ने खुद इस दावे की सच्चाई बताई है.

सबसे पहले जानें दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है. इस खबर की हेडलाइन है, ”RBI Issues New Rules for old 500 and 1000 notes, know the complete information.” इतना ही नहीं खबर के साथ आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का फोटा भी लगा है. साथ में पांच सौ के पुराने नोट की तस्वीर भी है.

पीआईबी ने बताई दावे की सच्चाई

पीआईबी ने इस दावे का फैक्ट चेक किया. पीआईबी ने एक्स पर लिखा है, ”यह दावा फ़र्ज़ी है. RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. वित्तीय नियमों और करेंसी से जुड़ी घोषणाओं के अपडेट के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट ही एकमात्र भरोसेमंद ज़रिया है.”

इसके सात ही पीआईबी ने जनता से अपील भी की है. पीआईबी ने लिखा है, ”कभी भी बिना जांचे-परखे मैसेज आगे न भेजें. सावधान रहें और सिर्फ़ भरोसेमंद आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी ही शेयर करें.  अगर आपको केंद्र सरकार से जुड़ा कोई भी संदिग्ध मैसेज, फ़ोटो या वीडियो मिलता है तो उसे हमें भेजें.  हम आपके लिए उसकी जांच करेंगे.”

भारत में कब बंद हुए थे 500 और 1000 के नोट?

बता दें कि  8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब चल रहे 500 और एक हजार के नोटों को बंद करने का ऐलान किया था. ये नोटबंदी थी. आरबीआई ने 500 के पुराने नोट के स्थान पर 500 का नया नोट छापा था. वहीं एक हजार के नोट के बदले 2000 का नोट आया था. हालांकि आरबीआई ने 2000 रुपए के नोटों को भी चलन से बाहर करने का फैसला किया था, जिन्हें बदलने या जमा करने की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है. सरकार के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य काले धन पर लगाम लगाना, जाली नोटों के चलन को समाप्त करना और भ्रष्टाचार व आतंकवाद की फंडिंग को रोकना था.

यह भी पढ़ें-

Gold Silver Price: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं के ताजा भाव



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment