लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

30 के बाद आईने में चेहरा लगने लगा है बेजान और थका-थका? घर पर बना ये सीरम लौटाएगा खोया निखार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Face Serum: 30 की उम्र को पार करते ही हम में से ज्यादातर लोग जब आइने के सामने खड़े होते हैं, तो हमारे दिमाग में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर पहले वाला ग्लो और फ्रेशनेस चेहरे से गई तो गई कहां? दरअसल 30 की ये जो उम्र होती है, उसमें हमारी लाइफस्टाइल बहुत ही भागदौड़ भरी हो जाती है और साथ ही स्किन में भी नेचुरल बदलाव आने लग जाते हैं. स्किन में मौजूद मॉइस्चर और टाइटनेस देखते ही देखते कम भी होने लग जाती है. जब ऐसा होता है, तो हमारी स्किन पहले की तुलना में काफी ज्यादा ड्राई, थकी हुई और बेजान सी भी दिखाई देने लगती है. इसके अलावा चेहरे पर हल्की-हल्की फाइन लाइन्स भी नजर आने लग जाती हैं.

अक्सर इस तरह की स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए तो हमें फायदा पहुंचा सकते हैं, लेकिन जब इनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाता है, तो इनमें मौजूद केमिकल्स हमारी स्किन को डैमेज भी करना शुरू कर सकते हैं. अगर आप 30 की उम्र के बाद भी अपनी स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस बनाए रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपको घर पर ही फेस सीरम बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि इसे स्टोर और इस्तेमाल कैसे करना है.

Face Serum to use after 30
Face Serum to use after 30

सीरम बनाने के लिए सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट्स

इस फेस सीरम को बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 सिंपल चीजों की जरूरत है, जो आसानी से मिल जाती हैं.

  • एलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच, यह आपकी स्किन को ठंडक देता है और ड्राइनेस दूर करता है.
  • गुलाब जल: 2 छोटे चम्मच, यह आपकी स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है.
  • विटामिन E कैप्सूल: 2 कैप्सूल, यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और दाग-धब्बे कम करता है.
  • आल्मंड ऑयल या ग्लिसरीन: आधा छोटा चम्मच, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो ही इसे डालें.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन और चेहरे की थकान दूर करेगा घर पर बना ये फेस पैक, दादी-नानी का नुस्खा आज भी है खास

सीरम बनाने का सबसे आसान तरीका

इस फेस सीरम को घर पर बनाना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और फिर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल डालें. अब दोनों विटामिन E कैप्सूल को पिन से छेद करके उनका तेल उसी कटोरी में निचोड़ दें. अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आधा चम्मच आल्मंड ऑयल या ग्लिसरीन भी मिला लें. अब चम्मच से इसे 1 मिनट तक अच्छे से फेंटें. आप देखेंगे कि यह एक क्रीमी सीरम जैसा बन गया है. लास्ट में इस सीरम को किसी छोटी सी शीशी या ड्रॉपर वाली बोतल में स्टोर करके रख लें. आप इसे फ्रिज में रखकर आसानी से 15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

चेहरे पर कैसे लगाएं ये सीरम?

इस सीरम को अगर आप अपने चेहरे पर लगाने जा रहे हैं, तो उससे पहले अपने चेहरे को पानी और फेसवॉश से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें. इसके बाद सीरम की 3 से 4 बूंदें अपने चेहरे और गर्दन पर टपकाएं. अब उंगलियों की मदद से 1 से 2 मिनट तक चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि सीरम स्किन के अंदर तक चला जाए. बता दें, इस सीरम को रात में सोने से पहले लगाना सबसे सही रहता है, क्योंकि रात भर में स्किन इसे अच्छे से सोख लेती है.

इस सीरम के क्या-क्या फायदे हैं?

जब आप रेगुलर बेसिस पर इस सीरम का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो इसमें मौजूद एलोवेरा और गुलाब जल आपके चेहरे को मॉइस्चराइज्ड रखने का काम करते हैं. इसकी वजह से आपका चेहरा हर समय ग्लोइंग लगता रहता है. वहीं, इसमें मौजूद विटामिन E आपकी स्किन को रिपेयर करने का काम करता है, जिसकी वजह से आपके चेहरे पर रिंकल्स जल्दी नहीं आते हैं. अगर आपके चेहरे पर छोटे-मोटे निशान हैं या फिर दाग-धब्बे हैं, तो इस सीरम के इस्तेमाल से वे भी धीरे-धीरे कम होने लग जाएंगे.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

The post 30 के बाद आईने में चेहरा लगने लगा है बेजान और थका-थका? घर पर बना ये सीरम लौटाएगा खोया निखार appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment