लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

30 की उम्र के बाद जिम में घंटों पसीना बहाना बेकार, तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट फॉर्मूला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Fat Loss Tips: जैसे ही हम 30 की उम्र पार करते हैं, हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होने लग जाते हैं. इस उम्र में कदम रखते ही हमारा मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है, शरीर में मसल्स कम होने लग जाते हैं और साथ ही जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ जाता है. यही एक बड़ी वजह है कि 20 की उम्र की तुलना में 30 की उम्र के बाद वजन घटाने में हमें थोड़ी ज्यादा मुश्किल होने लगती है. अगर आपकी उम्र 30 के पार है और आप अपना बढ़ा हुआ वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि यह असंभव है. अगर आप एक सही और स्मार्ट तरीका अपनाएंगे, तो आपके लिए बढ़ती हुई उम्र में भी खुद को एकदम फिट और एक्टिव रख पाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही सिंपल लेकिन कारगर तरीके बताने जा रहे हैं, जो 30 की उम्र के बाद भी बढ़े हुए वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे. तो चलिए, इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्रैश डाइटिंग नहीं, पोर्शन कंट्रोल अपनाएं

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि वजन घटाने के चक्कर में भूखे रहना शुरू कर देते हैं, या फिर खाना बहुत ही कम कर देते हैं. 30 की उम्र के बाद आपकी यह गलती आपके शरीर को अंदर से बेहद कमजोर कर सकती है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें, भूखे रहने से मेटाबॉलिज्म और भी ज्यादा स्लो हो जाता है. इसलिए खाना छोड़ने के बजाय ‘पोर्शन कंट्रोल’ यानी सही क्वांटिटी में खाने की आदत डालें. आप सब कुछ खाएं, लेकिन छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें ताकि आप जरूरत से ज्यादा न खाएं. इसके अलावा अपनी थाली में हरी सब्जियां, सलाद और दालों की क्वांटिटी बढ़ाएं और रोटी या चावल की मात्रा थोड़ी कम कर दें.

ये भी पढ़ें: पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

डाइट में शामिल करें पहले से ज्यादा प्रोटीन

30 की उम्र के बाद हमारे शरीर में मसल्स धीरे-धीरे कम होने लग जाती हैं और इसी वजह से भी शरीर में फैट तेजी से बढ़ने लग जाती है. अपने मसल्स को बचाकर रखने के लिए और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करके रखने के लिए डाइट में प्रोटीन की क्वांटिटी को बढ़ा दें. जब आप डाइट में प्रोटीन को शामिल करना शुरू करते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आपको बार-बार कुछ उल्टा-पुल्टा खाने की इच्छा भी नहीं होती है. अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए डाइट में दालें, पनीर, दही, उबले चने, सोयाबीन, अंडे या लीन मीट जैसी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें.

हैवी एक्सरसाइज नहीं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है जरूरी

अगर आपकी उम्र 30 के पार हो चुकी है तो अब सिर्फ घंटों कार्डियो या ट्रेडमिल पर दौड़ने से बात नहीं बनेगी. 30 के बाद शरीर को शेप में रखने और फैट को तेजी से बर्न करने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. फैट लॉस की रफ्तार को बढ़ाने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 से 3 दिन हल्के डम्बल्स या अपनी बॉडी वेट का इस्तेमाल करते हुए एक्सरसाइज जरूर करें. इससे आपकी मसल्स मजबूत होंगी और जब शरीर में मसल्स ज्यादा होती हैं, तो शरीर रेस्ट करते समय भी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है.

ये भी पढ़ें: जींस की बटन होने लगी है टाइट? जानिए पेट की चर्बी बढ़ने के वे शुरुआती संकेत, जो अक्सर नजर नहीं आते

पानी पीने में कभी कंजूसी न करें

आपको शायद यह सुनकर हैरानी हो लेकिन वजन घटाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है ढेर सारा पानी पीना. कई बार ऐसा भी होता है कि हमें प्यास लगी हुई रहती है, लेकिन उसे हम भूख समझकर कुछ खा लेते हैं. इस छोटी सी गलती की वजह से भी हमारा वजन कम नहीं होता है. ऐसा न हो इसलिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिएं. इसके अलावा खाना खाने से आधे घंटे पहले एक ग्लास पानी पीने से भी आप जरूरत से ज्यादा खाने से बचे हुए रहते हैं. जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपके शरीर से हार्मफुल टॉक्सिन्स ज्यादा आसानी से बाहर निकल जाते हैं और साथ ही आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है.

गहरी नींद और स्ट्रेस से दूरी भी जरूरी

ऑफिस के कामों और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से 30 की उम्र के बाद स्ट्रेस का बढ़ना बहुत ही कॉमन बात है. जब हम जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं तो, हमारे शरीर में ‘कोर्टिसोल’ नाम का हार्मोन बनता है, जो पेट के पास फैट जमा करने का काम करता है. इसके साथ ही जब नींद सही से पूरी नहीं होती है, तो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स भी एक्टिव हो जाते हैं. इसलिए अगर आप 30 की उम्र के बाद भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटों की गहरी नींद जरूर लेना शुरू कर दें. गहरी और बेहतर नींद के लिए रात को सोने से एक घंटे पहले स्मार्टफोन और टीवी का इस्तेमाल करना बंद कर दें.

ये भी पढ़ें: क्या बिना जिम जाए भी बर्न हो सकती है कैलोरी? घर के ये काम आपको बना सकते हैं ज्यादा फिट और एक्टिव

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment