लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, उत्तरी साइप्रस से सामने आया भयावह Video

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नॉर्थ साइप्रस के तट से निकलने के कुछ देर बाद रविवार दोपहर को एक 270 लोगों को ले जा रही पैसेंजर फेरी पलट गई. रॉयटर्स ने तुर्की साइप्रस की मीडिया के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह जानकारी नहीं पता चल सकी है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं. लेकिन रेस्क्टू ऑपरेशन चल रहा है. 

एसोसिएट प्रेस की मानें तो कैटामरन स्टाइल वाली यह फेरी जातीय रूप से बंटे साइप्रस के अलग हुए उत्तरी हिस्से में स्थित कायरिनिया बंदरगाह से मेर्सिन प्रांत के तुर्की बंदरगाह तासुकु जा रही थी.

स्थानीय किब्रिस अखबार की मानें तो तट से लगभग चार मील दूर फेरी में पानी भरने लगा था. अखबार ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई थीं. 

इधर AFP ने बताया कि उत्तरी साइप्रस के तुर्की (जो बंटे हुए साइप्रस द्वीप के उत्तरी एक तिहाई हिस्से का प्रशासन संभालता है) के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. 

जहाज पलट गया था, बचाव दल पहले से घटनास्थल पर मौजूद: नॉर्थ साइप्रस के मंत्री

एपी की अनुसार नॉर्थ साइप्रस के ट्रांसपोर्टेशन मंत्री एरहान अरिकली ने तुर्की के सरकारी TRT समाचार चैनल को बताया कि जहाज पलट गया था. बचाव दल पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे. ब्लूमबर्ग की मानें तो अबतक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. कायरिनिया लाया गया है. साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि जहाज में पानी किस वजह से भरा है. हालांकि, कई कंपनियां कायरिनिया और तासुकु के बीच व्यस्थ मार्ग पर फेरी चलाती हैं. लेकिन अभी यह पता नहीं पाया है कि पलटने वाली फेरी किस कंपनी की थी. 

इसके अलावा सोशल मीडियापर नजर आ रहे पलटे हुए जहाज के आसपास पानी में लाइफ वेस्ट पहने लोग तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक ऐसी घटना में ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने बताया कि साउथ ट्यूनीशिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई. इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. 12 लोग लापता हो गए. एक व्यक्ति को बचा लिया गयाहै. गार्ड के प्रवक्ता हौसेम एडिन जेबाबली ने सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि अधिकारियों ने दो शव बरामद किए. उन्हें पास के जेरबा द्वीप के अस्पताल में भेज दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय रेडियो मोसाईक एफएम को बतायाकि जब नाव जारजिस और बेन गुएड्रेन शहरों के बीच से रवाना हुई थी. उस पर लगभग 15 लोग सवार थे. 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment