भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्लेऑफ का शेड्यूल पहले ही घोषित कर दिया था. अब प्लेऑफ की चारों टीम भी सामने आ गई हैं. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह पक्की की है.
आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर उससे पहले चारों टीम एक-दूसरे से भिड़ेंगी, लेकिन उनके मैच किस तारीख को खेले जाएंगे. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.
IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
प्लेऑफ के मुकाबले पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किए जाते हैं. टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर फिनिश करने वाली टीम पहले क्वालीफायर में आमने-सामने आती हैं. इसका मतलब 26 मई को क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी.
वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीम एलिमिनेटर मैच में आपस में भिड़ती हैं. 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इसके बाद सवाल सामने आता है कि दूसरे क्वालीफायर में कौन-कौन भिड़ेगा.
- 26 मई – RCB vs GT – पहला क्वालीफायर (धर्मशाला)
- 27 मई – SRH vs RR – एलिमिनेटर (न्यू चंडीगढ़)
- 29 मई – दूसरा क्वालीफायर – न्यू चंडीगढ़
- 31 मई – फाइनल – अहमदाबाद
RCB के पास सीधे फाइनल का मौका
दरअसल पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है. इसका मतलब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस, दोनों के पास सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका होगा. मान लीजिए RCB क्वालीफायर 1 जीतकर फाइनल में चली जाती है. उसके बाद भी गुजरात टाइटंस बाहर नहीं होगी, क्योंकि उसे फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिलेगा. गुजरात फिर क्वालीफायर 2 में खेलेगी.
वहीं एलिमिनेटर हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है और जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 खेलती है. फिर क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम क्वालीफायर 1 की विजेता से फाइनल में भिड़ती है.
यह भी पढ़ें:
इस एक गलती की वजह से हारी मुंबई, कप्तान हार्दिक ने बताया; जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा


