लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:आज भी आंधी-बारिश की संभावना; Ipl में Rcb-gt के बीच खिताबी मुकाबला; होर्मुज में Us ने दागे ‘हेलफायर’ – Top News Delhi Weather Rain Alert Us Iran Hormuz Strait Saket Building Collapse

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार

Updated Sun, 31 May 2026 06:52 AM IST



आज रविवार, 31 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की उन खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला हाजिर है, जो सीधे आपकी जिंदगी पर असर डालती हैं। कुदरत ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत को झुलसाती गर्मी से बचाने के लिए करवट ली है और मौसम विभाग ने झमाझम आंधी-बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। उधर सात समंदर पार होर्मुज की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने हेलफायर मिसाइल दागकर ईरान जा रहे मालवाहक जहाज को रोक दिया है। वहीं, आज की सबसे खौफनाक खबर देश की राजधानी दिल्ली से है, जहां साकेत में एक छह मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गई; मलबे से 15 लोगों को ज़िंदा निकाला जा चुका है, जबकि 80 से ज्यादा जिंदगियों के दबे होने की आशंका है। इस खौफनाक मंजर के बीच घरेलू मोर्चे पर मोदी सरकार ने बड़ा आर्थिक चाबुक चलाते हुए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर नया टैक्स ठोक दिया है, जो एक जून से प्रभावी होगा। पहाड़ों से भी एक दर्दनाक खबर आई है, जहां हिमाचल के चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो मासूम बच्चों समेत 8 पर्यटकों की हंसती-खेलती दुनिया उजड़ गई। सियासत के गलियारे में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने घायल भतीजे अभिषेक के इलाज में कोताही का आरोप लगाकर नया बवंडर खड़ा कर दिया है, तो वहीं अमेरिका में केनेडी सेंटर से अपना नाम हटाने के अदालती आदेश पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप ने जज पर ही पक्षपात का ठीकरा फोड़ दिया है। छात्रों के लिए एक शानदार खबर है कि नेशनल ओलंपियाड के टॉप-3 चैंपियंस को यूरो स्पेस सेंटर की सैर का मौका मिलेगा। खेल के मैदान से बड़ी खबर यह है कि अहमदाबाद में आज होने वाले महामुकाबले यानी आईपीएल फाइनल पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जबकि बॉलीवुड गलियारे से ‘लॉर्ड बॉबी’ यानी बॉबी देओल ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत में अचरज जताते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं समझ आया कि ‘एनिमल’ के उनके खूंखार किरदार को जनता ने इतना सिर-आंखों पर क्यों बैठा लिया? देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोरखपुर:गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया प्राकट्योत्सव, पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया – Cm Yogi Celebrated The Birth Anniversary Of Gopal At Gorakshpeeth.

आज का शब्द:बाट और हरिवंशराय बच्चन की कविता- पथ की पहचान – Aaj Ka Shabd Baat Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Path Ki Pahchan

कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया:वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा? – Police Book Agent After Tn Woman’s Sos Video Leads To Her Rescue In Kuwait

आज का राशिफल:सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 5 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

बारिश का रेड अलर्ट:यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश – All Schools In Agra Will Remain Closed On Saturday Due To Rain Alert

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट:मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका; महंगाई पर क्या होगा असर? – Stocks Fall After Surprisingly Strong Jobs Report Raises Prospects Of Interest Rate Hike

Leave a Comment