लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

’22 मिनट का कमाल, 88 घंटे का संदेश’:स्मार्ट पावर का दमदार सबूत था ऑपरेशन सिंदूर, सेना प्रमुख ने गिनाई कामयाबी – Army Chief General Upendra Dwivedi Highlights Operation Sindoor As India Smart Power Model

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘सिक्योरिटी टू प्रॉस्पेरिटी: स्मार्ट पावर फॉर सस्टेन्ड नेशनल ग्रोथ’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारत की सैन्य और रणनीतिक क्षमता को लेकर बड़ा बयान दिया। सेमिनार के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए इसे भारत की स्मार्ट पावर का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

22 मिनट का निर्णायक ऑपरेशन

आर्मी चीफ ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत ने स्मार्ट पावर के सवाल का आंशिक उत्तर प्रस्तुत किया था, लेकिन 6 और 7 मई 2025 की रात भारत ने इसे पूरी तरह परिभाषित कर दिया। उन्होंने बताया कि एक निर्धारित 22 मिनट के ऑपरेशनल विंडो में ऑपरेशन सिंदूर ने सैन्य सटीकता, सूचना नियंत्रण, कूटनीतिक संदेश और आर्थिक संकल्प इन सभी को एक समन्वित राष्ट्रीय कार्रवाई के रूप में प्रस्तुत किया।

 

आतंक ढांचे पर सटीक प्रहार

जनरल द्विवेदी के अनुसार, इस ऑपरेशन ने आतंक के ढांचे को गहराई से नुकसान पहुंचाया और वर्षों से चली आ रही रणनीतिक छूट को समाप्त कर दिया। इसके बाद यह कार्रवाई जानबूझकर और रणनीतिक रूप से रोक दी गई। उन्होंने कहा कि 88 घंटे बाद ऑपरेशन को रोकना भी एक सोची-समझी रणनीति थी, जो यह दर्शाती है कि कब, कितना और कैसे सैन्य शक्ति का उपयोग करना है।

स्मार्ट पावर की नई परिभाषा

सेना प्रमुख ने कहा कि यह पूरा अभियान इस बात का उदाहरण है कि आधुनिक युग में केवल सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि सूचना, कूटनीति और आर्थिक संतुलन के साथ समन्वय ही असली स्मार्ट पावर है। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया जटिल संकेत दे रही है जहां अस्थिरता, अविश्वास और गठबंधनों में विभाजन बढ़ रहा है। उन्होंने 1992 में फुकुयामा के ‘इतिहास का अंत’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया को उम्मीद थी कि समृद्धि शक्ति राजनीति को खत्म कर देगी, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। आज शक्ति राजनीति ही वैश्विक समृद्धि को पुनर्गठित कर रही है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cwg 2026 Day-9 Live:भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह फाइनल में पहुंचे, तीन जूडिको स्वर्ण पदक मैच में उतरेंगे – Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: Boxing Javelin Throw Neeraj Chopra Lovlina Siwach Results Updates

Cwg 2026 Boxing:राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, अब तक चार खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह – Commonwealth Games 2026: Indian Boxers Semi Final Results Preeti, Ankush, Jaismine, Arundhati Jadumani Lovlina

Rohit Sharma:इंग्लैंड दौरे के बाद नए लुक में नजर आए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल – Former Indian Captain Rohit Sharma Sent Cricket Fans On A Major Nostalgia Trip After Clean-shaven Look

Tahir Husain:ib अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में हुई सजा, पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच को उम्रकैद – Tahir Hussain Sentenced To Life Imprisonment In Ankit Sharma Murder Case

Explainer:देश की सबसे प्रभावशाली महिलाएं कौन हैं, किन क्षेत्रों में बनाया दबदबा और क्या कहते हैं आंकड़े? – Who Are India’s Most Influential Women? Which Sectors Do They Dominate And What Do The Numbers Reveal?

वर्दी की मर्यादा तार-तार:नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर किया तमाशा, कपड़े उतारे तो कभी गालियां देता दिखा – Uniform’s Dignity Shredded: Drunk Policeman Creates Street Spectacle, Strips Off Clothes And Hurls Abuses

Leave a Comment