लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुर्खियां:पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सरकार ने तलब किए मेटा के अधिकारी; यूपी में 15000 शिक्षकों की बंपर भर्ती – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के हमले में ईरानी नावें तबाह होने की खबर है। हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी अरब और मिस्र की नजदीकी बढ़ी है। ईरान से युद्ध पर अमेरिका के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं और हर महीने 3 अरब डॉलर तक अतिरिक्त खर्च का अनुमान है। उधर, बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के मामले में मेटा के अधिकारियों को आज फिर तलब किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए छह महीने का खुला वर्क वीजा देने का फैसला किया है। दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है। जम्मू में ‘ऑपरेशन पहचान’ के बाद नरवाल की रोहिंग्या बस्ती खाली कराई गई है। वहीं, सुरक्षा बलों के बेहतर तालमेल से जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने की बात सालाना रिपोर्ट में कही गई है। यूपीआई को लेकर आरबीआई शुल्क से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल तकनीक और नेटवर्क मजबूत करने में करने की तैयारी में है। वहीं, महाराष्ट्र में जरांगे पाटिल की मांगों पर फडणवीस ने कहा है कि सरकार ने 14 में से 12 मुख्य मांगें मान ली हैं। उत्तर प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं। मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा में गंभीर खामियां मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। खेल में संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वीं टी20 जीत दर्ज की है। वहीं, जहीर इकबाल के वायरल वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पश्चिम एशिया संघर्ष
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


पश्चिम एशिया तनाव: यूएस के हमले में ईरानी नावें तबाह; हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी-मिस्र की नजदीकी बढ़ी

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस हफ्ते ईरान की दो छोटी नावों पर गोली चलाई। इसके बाद दोनों नावों को नष्ट कर दिया गया। सेना के मुताबिक, ये नावें ईरान के पास समुद्र में एक बिना चालक वाले जहाज को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थीं। यह छह महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच हुई ताजा झड़प है। पढ़ें पूरी खबर 

रिपोर्ट में खुलासा: अमेरिका ने ईरान से जंग में फूंके 38 अरब डॉलर; कितने विमान गंवाए, हर महीने कितना खर्च?

ईरान के खिलाफ युद्ध पर 1 अगस्त तक अमेरिका के रक्षा विभाग के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। यह खर्च आगे भी जारी रहेगा। युद्ध की स्थिति और उसकी तीव्रता के आधार पर हर महीने तीन अरब डॉलर या उससे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। यह आकलन मंगलवार को गैर-दलीय संस्था कांग्रेसनल बजट कार्यालय (सीबीओ) ने जारी किया। पढ़ें पूरी खबर 

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

मेटा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर मेटा को नोटिस: आज फिर तलब किए अधिकारी; क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने तीन जुलाई 2026 को मेटा को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) वाले विज्ञापनों के मामले में जारी किया गया था। आयोग ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया था। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर 

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi


न्यूजीलैंड ने खोले दरवाजे, भारतीय छात्रों को मिलेगा 6 महीने का खुला वर्क वीजा


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

आशा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला


सशक्तीकरण: दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये, रेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment