लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

200 रुपये वाला Biscoff Cheesecake घर पर बनाएं कम खर्च में, स्वाद में देगा कैफे को टक्कर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Biscoff Cheesecake Recipe: अगर आपको डेजर्ट में कुछ मीठा, क्रीमी और थोड़ा अलग खाना पसंद है, तो बिस्कॉफ चीजकेक एक बढ़िया ऑप्शन है. इसका कैरेमल जैसा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर इसे बाकी चीजकेक से अलग बनाता है. बाजार में मिलने वाला Lotus Biscoff का छोटा पैकेट करीब 10-20 रुपये में आसानी से मिल जाता है.

इसी बिस्किट की मदद से आप घर पर ऐसा चीजकेक तैयार कर सकती हैं, जो देखने में किसी कैफे के 200 रुपये वाले चीजकेक से कम नहीं लगेगा. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट बिस्कॉफ चीजकेक (Biscoff Cheesecake Recipe) तैयार कर सकती हैं. तो आइए  जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

बिस्कॉफ चीजकेक बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”200 ग्राम बिस्कॉफ बिस्किट”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”80 ग्राम पिघला हुआ मक्खन”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”200 ग्राम सॉफ्ट पनीर क्यूब्स”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”200 मिली व्हिपिंग क्रीम”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”3-4 बड़े चम्मच बिस्कॉफ स्प्रेड”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2-3 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा चम्मच नींबू का रस”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”सजाने के लिए बिस्कॉफ बिस्किट “}

यह भी पढ़ें: सुबह नाश्ते की टेंशन होगी दूर, घर पर बनाकर रखें Upma Premix

यह भी पढ़ें: दही से ऐसे निकालें मलाईदार मक्खन, घर पर ही मिलेगा देसी स्वाद

PC: Social Media
PC: Social Media

Biscoff Cheesecake Recipe: घर पर ऐसे तैयार करें बिस्कॉफ चीजकेक

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले बिस्कॉफ बिस्किट को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि दबाने पर आसानी से एक साथ बंध जाए.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब एक केक टिन या किसी गहरे कंटेनर के बेस में बटर पेपर लगाएं. इसमें बिस्किट का मिश्रण डालकर चम्मच या गिलास की मदद से अच्छी तरह दबा दें. बेस को करीब 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब पनीर क्यूब्स को मिक्सर में डालें. ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा सख्त या सूखा न हो. इसमें फ्रेश क्रीम, पिसी चीनी, बिस्कॉफ स्प्रेड, वनीला एसेंस और नींबू का रस डालकर बिल्कुल स्मूद होने तक ब्लेंड करें. मिश्रण में पनीर के टुकड़े नजर नहीं आने चाहिए.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

फ्रिज से बिस्कॉफ का बेस निकालें और इसके ऊपर तैयार पनीर वाला मिश्रण डाल दें. चम्मच या स्पैटुला की मदद से ऊपर की सतह को अच्छी तरह बराबर कर लें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब इसे कम से कम 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. अगर आपके पास समय है तो रातभर चिल करने के लिए छोड़ना और भी अच्छा रहेगा.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

चीजकेक अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे फ्रिज से निकालें. अब थोड़ा बिस्कॉफ स्प्रेड हल्का गर्म करके ऊपर से डालें और स्पैटुला से फैला दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

इसके ऊपर बिस्कॉफ बिस्किट के छोटे टुकड़े डाल सकती हैं. चाहें तो कुछ पूरे बिस्किट्स भी लगाकर इसे और खूबसूरत बना सकती हैं.

“}

यह भी पढ़ें: रोज-रोज एक जैसा टिफिन देखकर बच्चे भी बनाने लगते हैं मुंह? सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये 5 नई रेसिपीज

The post 200 रुपये वाला Biscoff Cheesecake घर पर बनाएं कम खर्च में, स्वाद में देगा कैफे को टक्कर appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment