लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

15 साल बड़े एक्टर संग डेब्यू, 14 साल बड़े डायरेक्टर के साथ अफेयर से मचाया बवाल, अब कहां हैं प्राची देसाई?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली प्राची देसाई आज 38 साल की हो चुकी हैं. टीवी इंडस्ट्री से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली प्राची ने कई फिल्मों में भी काम किया और इसी दौरान उनका नाम मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ जुड़ गया था. नौबत ये तक आ गई थी कि रोहित का घर तक टूटने वाला था. आइए प्राची के जन्मदिन पर जानते हैं कि अब प्राची देसाई कहां हैं और क्या कर रही हैं?

17 साल की उम्र में 2006 में किया था टीवी डेब्यू

प्राची देसाई का जन्म गुजरात के सूरत शहर में 12 सितंबर 1988 को हुआ था. शुरू से ही उनका एक्टिंग में इंटरेस्ट था और इसके चलते महज 17 साल की उम्र में उन्होंने टीवी पर अपनी शुरुआत कर दी थी. सबसे पहले एक्ट्रेस एकता कपूर के शो ‘कसम से’ में नजर आई थीं. ये सीरियल साल 2006 में आया था. उन्होंने अभिनेता राम कपूर के अपोजिट काम किया था जो उम्र में उनसे 15 साल बड़े हैं.

15 साल बड़े एक्टर संग डेब्यू, 14 साल बड़े डायरेक्टर के साथ अफेयर से मचाया बवाल, अब कहां हैं प्राची देसाई?

ये भी पढ़ें: 6 घंटे तक चली शरद सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत

साल 2007 में ‘झलक दिखला जा 2’ की बनीं विनर

एक्टिंग के अलावा प्राची को डांस में भी महरात हासिल हैं. इसकी झलक वो अपनी फिल्मों के अलावा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी दिखा चुकी हैं. साल 2007 में एक्ट्रेस इस शो के दूसरे सीजन की विनर बनी थीं.

2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन!!’ से बॉलीवुड डेब्यू

प्राची देसाई ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज साल 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से किया था. इसके अलावा वो ‘लाइफ पार्टनर’, ‘आई, मी और मैं’, ‘पुलिसगिरी’, ‘अज़हर’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘वंस अपॉन ए टाईम इन मुम्बई’, ‘बोल बच्चन’, ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.

14 साल बड़े रोहित शेट्टी संग था अफेयर

इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक प्राची देसाई और रोहित शेट्टी ‘बोल बच्चन’ की शूटिंग के वक्त एक दूसरे के करीब आ गए थे. जबकि रोहित पहले से शादीशुदा थे. कथित तौर पर पत्नी को छोड़कर रोहित प्राची के साथ रहने लगे थे. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और फिर रोहित वापस अपने परिवार के पास आ गए थे.

15 साल बड़े एक्टर संग डेब्यू, 14 साल बड़े डायरेक्टर के साथ अफेयर से मचाया बवाल, अब कहां हैं प्राची देसाई?

अब क्या कर रही हैं प्राची देसाई?

प्राची देसाई एक्टिंग फील्ड से दूर हैं. उनके पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार थ्रिलर फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में दिखाई दी थीं जो 2024 में ZEE5 पर आई थी. 

ये भी पढ़ें: बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment