लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अराजकता में अवसर खोजने की सियासत नहीं चलेगी’:pm ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, कर्नाटक से बंगाल तक का जिक्र – Pm Modi Speech Highlight Surat Daman Congress Opposition Politics Atmanirbhar Bharat Green Energy Other Issues

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात दौरे पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत चल रही विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सूरत के हजीरा के अलावा अंतरराज्यीय रोड नेटवर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग देश में निराशा का माहौल बनाने में लगे हैं। पीएम मोदी ने विपक्षी राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया और बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये लोग निराशा का माहौल बनाने के अलावा आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक भी बनाते हैं। उन्होंने कांग्रेस या राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, कुछ लोग भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं।

कांग्रेस ने कर्नाटक में बदला मुख्यमंत्री, पीएम मोदी क्या बोले?

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान भी उन्हें बंगाल के जनादेश का जिक्र सुनने को मिला। हाल ही में कर्नाटक में बदले मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस राज्य में भी कांग्रेस को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेला

पीएम मोदी ने भाजपा को मिलने वाली राजनीतिक सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अराजकता, अनिश्चितता और निराशा को पसंद नहीं करता। कांग्रेस पिछले 12 वर्षों से अराजकता और अनिश्चितता फैला कर अपने लिए अवसर तलाश रही है, लेकिन देश की जनता बार-बार करारा जवाब दे रही है। आप लोगों ने तो कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है। जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है।


पीएम के गुजरात दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की जनता ने भी कांग्रेस को नकारा


हिमाचल में हुए निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वहां की जनता ने भी कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया। पिछले साल हरियाणा और पंजाब की जनता ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस की अराजकता में अवसर खोजने की राजनीति नहीं चलेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खबरों के खिलाड़ी:2029 में चुनाव, तमिलनाडु में अभी से पीएम चेहरे पर घमासान, विश्लेषकों ने समझाया असली गणित – Khabaron Ke Khiladi Tamil Nadu Pm Narendra Modi Tamil Nadu Expert Analyse News And Updates

भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर दो बजे से लागू होंगे नियम – India-afghanistan T20 Match Delhi Traffic Police Issues Advisory

ब्रिक्स:कितने पढ़े-लिखे हैं शी जिनपिंग? गांव में गुजरा बचपन, छिंगहुआ से पढ़ाई और राष्ट्रपति बनने तक का सफर – Brics Summit 2026: Xi Jinping Education, Degree, Tsinghua University, Early Life & Political Career

हवा महल से मैत्रियोश्का तक:ब्रिक्स सम्मेलन में संस्कृतियों का संगम, किन कलाकारों ने बनाई दोस्ती की कलाकृति? – Brics-summit-2026-sangam-mural-bharat-mandapam-artists-culture-friendship

यूपी:राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- इन्होंने ही आजम खां को फंसाया था, सपा के कारनामों को भूली नहीं जनता – Up: Rajbhar Takes A Dig At Akhilesh, Says He Was The One Who Implicated Azam Khan; The Public Has Not Forgotte

नितिन हत्याकांड:ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग जाम; आरोपियों के एनकाउंटर की मांग – Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-bijnor Road With Body, Demand Arrest And Encounter Of Accused

Leave a Comment