लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने लुक में देशभक्ति का रंग शामिल करना चाहती हैं, तो इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है.

आप अपने रोजमर्रा के कपड़ों में ही केसरिया, सफेद और हरे रंग को शामिल करके खूबसूरत ट्राई कलर लुक (Tricolor Fashion Ideas) पा सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान ट्राई कलर फैशन आइडियाज, जिन्हें आप 15 अगस्त पर ट्राई कर सकती हैं. 

तिरंगे रंग की साड़ी से पाएं एलिगेंट लुक

15 अगस्त के दिन साड़ी पहनना चाहती हैं तो तिरंगे के रंगों वाली साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. आप केसरिया, सफेद और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी चुन सकती हैं. अगर पूरी साड़ी में तीनों रंग नहीं चाहतीं, तो सफेद साड़ी के साथ हरे या केसरिया रंग का बॉर्डर भी काफी सुंदर लगेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

सफेद कुर्ती के साथ ट्राई करें ट्राई कलर स्टाइल

अगर आप साड़ी की जगह कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो सफेद कुर्ती के साथ केसरिया और हरे रंग को शामिल कर सकती हैं. सफेद कुर्ती के साथ ग्रीन प्लाजो या पैंट और केसरिया दुपट्टा काफी खूबसूरत लगेगा. ऑफिस, कॉलेज या 15 अगस्त के किसी प्रोग्राम के लिए यह लुक काफी आरामदायक भी रहेगा. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

ट्राई कलर दुपट्टा (Tricolor Fashion Ideas)

अगर आपके पास पहले से ही सफेद या क्रीम कलर का सूट है तो नया आउटफिट खरीदने की जरूरत नहीं है.  इसके साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला दुपट्टा कैरी करें. चाहें तो दुपट्टे पर तिरंगे रंग की हल्की कढ़ाई या प्रिंट भी चुन सकती हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

स्कर्ट और टॉप

कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो ट्राई कलर कॉम्बिनेशन में स्कर्ट और टॉप भी ट्राई कर सकती हैं.  सफेद टॉप के साथ ग्रीन स्कर्ट और केसरिया रंग की कोई छोटी एक्सेसरी कैरी करें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

तिरंगे रंग की एक्सेसरीज से पूरा करें लुक

अगर आप पूरे आउटफिट में तिरंगे के रंग नहीं पहनना चाहतीं, तो एक्सेसरीज की मदद ले सकती हैं. ग्रीन चूड़ियां, केसरिया ईयररिंग्स या तिरंगे रंग की हेयर एक्सेसरी (Tricolor Fashion Ideas) आपके सिंपल लुक को भी खास बना सकती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर बेटियों को दें ये खास तोहफा, सुनाएं इन 10 महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी

The post 15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment