लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Liquor Price Hike: तमिलनाडु में शराब पीने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार अपने यहां शराब की कीमतें 10-50 रुपये प्रति बोतल बढ़ाने का सोच रही है.  

सोमवार को चेन्नई में सचिवालय में शराबबंदी और आबकारी मंत्री के. विग्नेश की अध्यक्षता में तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (Tasmac) की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई. हो सकता है कि इसी हफ्ते के आखिर से प्रति बोतल शराब के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़े. 

कितनी बढ़ जाएगी प्रति बोतल कीमत? 

बताया जा रहा है कि साधारण और मिडियम रेंज के ब्रांड्स के लिए प्रति बोतल 10-20 रुपये का इजाफा होगा. प्रीमियम और विदेशी शराब (IMFL) के लिए प्रति बोतल 30-50 रुपये का इजाफा होगा. इसी तरह से बीयर की कीमत में भी प्रति बोतल 10 रुपये की बढ़ोतरी का अनुमान है.

हालांकि, अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. राज्य में शराब की कीमतों में पिछली बार बदलाव 1 फरवरी, 2024 को किया गया था, जब सरकार ने शराब के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में 10 से 80 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. अगर इस बार कीमतें बढ़ाए जाने की मंजूरी मिलती है, तो यह दो साल से ज्यादा समय में कीमतों में पहला बदलाव होगा.

क्यों बढ़ाई जा रही है कीमत?

सरकार ने हाल ही में स्कूल-कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों, बस स्टैंड और मंदिरों के पास स्थित 717 Tasmac रिटेल आउटलेट्स बंद करा दिए. इससे सरकार के रेवेन्यू में भारी कमी आई. हो सकता है कि रेट बढ़ाकर सरकार इसी नुकसान की भरपाई करना चाह रही हो.

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, Tasmac के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि राज्य में हाल ही में  IMFL प्रोडक्ट्स और बीयर सप्लाई करने वाले शराब निर्माताओं पर एक मैन्युफैक्चरिंग सेस लागू किया गया था. इस शुल्क से सरकार को सालाना करीब 6000-10000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा. इधर, बढ़ते टैक्स और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते शराब बनाने वाली कंपनियों ने भी सरकार को खरीद मूल्य बढ़ाने के लिए कहा था.  

ये भी पढ़ें:

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव? 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment