लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए जहाजों को अब यहां से लेनी होगी परमिशन? ईरान ने बनाया नया रूल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए ईरान ने नया सिस्टम तैयार किया है. इसके लिए एक नई अथॉरिटी तैयार की गई है. जिन जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन करना है, उसे ईरान की इस अथॉरिटी से संपर्क करना होगा. इसके लिए नया ईमेल जारी किया गया.

होर्मुज से गुजरने के इच्छुक जहाजों को info@PGSA.ir से एक ईमेल मिलेगा, जिसमें उन्हें आवागमन के नियमों की जानकारी दी जाएगी. उधर, अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़ा नौसैनिक अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया, जिसका मकसद वहां फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक पर फिर से आवाजाही शुरू कराना था. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संघर्ष खत्म करने को लेकर ईरान के साथ बातचीत आखिरी दौर में है, समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को कुछ समय के लिए रोक दिया है.

यह भी पढ़ें:- Iran-US War: अमेरिका-ईरान जंग के बीच पैदा हुआ अंदरूनी बवाल, होर्मुज में फंसा सुपरपावर अमेरिका, दुनिया पर बड़ा असर

ट्रंप ने कहा, ‘पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और साथ ही ईरान के प्रतिनिधियों के साथ शांति डील को लेकर अच्छी बातचीत के आधार पर हमने आपसी सहमति से यह तय किया है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं.’

यह भी पढ़ें:- ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील… ‘, व्यापार समझौते को लेकर इंडिया की तारीफ करते हुए क्या बोले ट्रंप के मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए सोमवार को प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया गया था. ट्रंप ने रविवार को इस अभियान की घोषणा की थी और यूएस सेंट्रल कमांड ने अगले दिन से इस पर अमल शुरू कर दिया था. हालांकि, इस प्रोजेक्ट के कारण संकरे समुद्री मार्ग के आसपास तनाव पैदा हो गया जो वैश्विक तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से के परिवहन का एक प्रमुख मार्ग है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया कि उसके जहाजों पर ईरान ने हमला किया था. अमेरिका ने भी कई ईरानी छोटी नौकाओं को नष्ट करने का दावा किया.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते’, पाकिस्तानी PM के सलाहकार ने बयां किया दर्द, बताया भारत से कितना फायदा मिलता

40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन

‘अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो….’, ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!

जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद

40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

Leave a Comment