
- अलर्ट यमन से मिसाइल-ड्रोन हमलों के बाद जारी हुआ।
सऊदी अरब ने अपने देश के पवित्र शहर मक्का, जेद्दा और ताइफ के लिए मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले के संभावित खतरे को देखते हुए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. सऊदी की सिविलि डिफेंस के मुताबिक, हाल में ही हूती विद्रोहियों के साथ शुरू हुए संघर्ष के बाद पवित्र शहर मक्का के लिए इस तरह का यह पहला अलर्ट जारी किया गया.
इसके साथ ही, देश की सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ निर्देश भी जारी किए. यह अलर्ट नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म फॉर इमरजेंसीस के तरफ से जारी किए गए थे. हालांकि, कुछ ही वक्त के साथ इमरजेंसी वॉर्निंग और सायरनों को हटा लिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी संभावित खतरे की कोई भी जानकारी विस्तृत रूप से सार्वजनिक नहीं की है.
खतरा टलने के बाद DCD ने किया ऐलान
वहीं, तुर्किए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के डिपार्टमेंट ऑफ सिविल डिफेंस (DCD) ने देश के सबसे पवित्र स्थान मक्का पर संभावित खतरे के टलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करके इसका ऐलान किया. सिविल डिफेंस ने कहा, ‘मक्का शहर में अब खतरा टल गया है. अपनी सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस के निर्देशों का पालन करते रहें और भीड़ लगाने और किसी भी घटी घटना की वीडियो और तस्वीरें खींचने से बचें और इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल करें.’
Alert: The danger has passed in Mecca City. For your safety, continue following #CivilDefense instructions and avoid gathering and filming. In case of emergency, call (911). pic.twitter.com/bjRMKf7vr6
— الدفاع المدني السعودي (@SaudiDCD) September 15, 2026
A warning has been issued by the National Early Warning Platform in Mecca City to alert of a potential danger. Please follow the instructions below: pic.twitter.com/IwvWhhKMan
— الدفاع المدني السعودي (@SaudiDCD) September 15, 2026
सिविल डिफेंस ने सऊदी के नागरिकों को क्या दिए निर्देश?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान, सऊदी की सिविल डिफेंस ने अपने नागरिकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं. DCD ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लोगों से शांत रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है. इसके अलावा, उन्होंने अपने घरों के अंदर रहने, खिड़कियों से दूर रहने, खुली जगहों, कांच, बालकनी या घर की छत से दूर रहने का निर्देश दिया है. साथ ही, यह भी कहा है कि आपात स्थिति में अगर आप कभी अपने घर के बाहर हों, तो नजदीक की किसी बिल्डिंग में घुस जाएं या मजबूत चीजों की आड़ लेकर छिप जाएं और खतरा टलने तक उसी जगह पर टिके रहें.
क्यों जारी किया गया अलर्ट?
यह अलर्ट यमन से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन की एक सीरिज हमलों के एक दिन बाद जारी किया गया. इन हमलों में सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में 13 लोग घायल हुए थे. हाल के दिनों में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच सऊदी अरब को लगातार हमलों का सामना करना पड़ा है. इसके जवाब में सऊदी की सेना ने भी यमन में हूती ठिकानों पर हमलों को अंजाम दिया है.
यह भी पढ़ेंः हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा

