Middle Class Parenting: हर मिडिल क्लास फैमिली की कहानी लगभग एक जैसी ही होती है. सैलरी आते ही पूरे महीने का बजट बनाना, अपनी इच्छाओं को दबाकर रखना और अपने बच्चे के बेहतर फ्यूचर के लिए दिन रात एक कर देना ही जिंदगी है. मिडिल क्लास फैमिली की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे भले ही अपने बच्चों के लिए करोड़ों की जायदाद छोड़कर न जाएं, लेकिन उन्हें अच्छे संस्कार जरूर देते हैं. यही संस्कार बच्चों की आने वाली जिंदगी को बेहतर बनाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं और आगे चलकर उनकी असली ताकत बनते हैं. आज का यह आर्टिकल मिडिल क्लास पैरेंट्स के लिए काफी खास होने वाला है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर मिडिल क्लास पैरेंट को अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही सिखाना शुरू कर देना चाहिए. जब आप अपने बच्चों को ये बातें सिखा देंगे, तो वे लाइफ में कभी भी नाकामयाब नहीं होंगे और जीवन में आने वाली हर मुसीबत का सामना हंसकर करना भी सीख जाएंगे. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पैसों की कीमत समझना
एक मिडिल क्लास फैमिली में सबकुछ बजट के हिसाब से ही चलता है. ऐसे में बच्चों को इस बात की समझ होनी चाहिए कि जो भी पैसे उनके माता-पिता कमा रहे हैं, वह बहुत ही मेहनत से कमाया गया है. अपने बच्चे को यह सिखाएं कि उसे अपनी हर जिद को पूरा करने की आदत नहीं डालनी चाहिए. जब आपका बच्चा पैसों की कीमत समझेगा, तो वह बेकार की चीजों में पैसे खर्च करने से बचेगा.
संतोष और सादगी का महत्व
लगभग सभी बच्चों की यह आदत होती है कि जब वे किसी दूसरे बच्चे के पास कोई महंगी चीज देखते हैं, तो ठीक वैसी ही चीज की मांग अपने माता-पिता से करने लगते हैं. अगर आप मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं तो अपने बच्चे को यह जरूर सिखाएं कि उसके पास जो भी चीजें हैं, उसे उन्हीं में खुश रहना सीखना चाहिए. असली शांति सादगी में होती है. किसी के पास कोई महंगी चीज होने से न तो वह बड़ा बन जाता है और न ही छोटा. अगर आपके बच्चे को सच में बड़ा बनना है, तो उसे अपने व्यवहार से बड़ा बनना होगा.
ये भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे में भी दिख रही हैं ये 5 आदतें? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना बाद में होगा पछतावा
मेहनत और ईमानदारी का रास्ता सबसे बेहतर
अपने बच्चे के मन में यह बात बचपन से ही बिठाकर रख दें कि सफलता कभी शॉर्टकट से नहीं मिलती. अगर शॉर्टकट से सफलता मिल भी जाए, तो वह ज्यादा देर टिकती नहीं है. जीवन में उसे जो भी हासिल करना है, उसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी होगी और ईमानदारी से काम भी करना होगा. जब वह अपने काम के प्रति ईमानदार और स्वभाव से मेहनती होता है, तो वह जीवन में एक बेहतर और सफल इंसान बनता है.
असफलता से न डरना भी सिखाएं
कई बार ऐसा भी होता है कि एग्जाम में कम नंबर आने या फिर किसी कॉम्पिटिशन में हार जाने की वजह से बच्चे निराश हो जाते हैं. ऐसा न हो, इसलिए अपने बच्चे को जरूर सिखाएं कि हारना या फिर असफल होना उसकी जिंदगी का अंत नहीं है. अपने बच्चे को समझाएं कि जब हम हारते हैं, तभी जाकर हमें अपनी कमियों का पता चलता है. वे इन कमियों को सुधार सकते हैं और अगली बार इससे भी बेहतर कर सकते हैं. नीचे गिरकर दोबारा उठना ही किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है.

हर किसी का सम्मान करना
अपने बच्चे को हर हालात में दूसरों की इज्जत करना सिखाएं. उन्हें यह बताएं कि एक अच्छा इंसान वही होता है जिसे समाज के हर व्यक्ति की इज्जत करना आता है. चाहे घर में आने वाले कचरा उठाने वाले भैया हों, या स्कूल के गार्ड अंकल, बच्चों को सबसे तमीज और प्यार से बात करनी चाहिए. बड़ों का आदर करना और हर किसी को सम्मान देना ही बच्चों की सबसे बड़ी पहचान बनती है.
ये भी पढ़ें: बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करना होगा अब पहले से आसान, बस अपनाएं ये 5 सिंपल और टाइम सेविंग टिप्स
अपने कामों को खुद करना
अक्सर यह देखा गया है कि प्यार के चक्कर में माता-पिता अपने बच्चे का हर एक काम खुद ही करने लग जाते हैं. लेकिन जब आप एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, तो आपको अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हें अपने छोटे-छोटे कामों से शुरुआत करने का मौका दें और जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़े, उन्हें दूसरी जिम्मेदारियां देना भी शुरू करें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपके बच्चे आगे चलकर एक जिम्मेदार इंसान बनते हैं.
मुश्किल समय में पेशेंस रखना
अगर आप एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं तो अपने बच्चों को यह जरूर बताएं कि जिंदगी में समय या हालात हमेशा एक जैसे ही नहीं रहते हैं. कभी पैसे की तंगी होती है तो कभी कोई और परेशानी आ ही जाती है. बच्चों को घर के हालात को समझना चाहिए और मुश्किल समय में घबराने के बजाय पेशेंस से काम लेना चाहिए. जब आप अपने बच्चे को यह बात सिखाते हैं, तो वह मुश्किल हालात का भी आसानी से सामना करना सीख जाता है.
ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बच्चों के स्कूल बैग में जरूर रखें ये 8 चीजें, बीमारियों का खतरा होगा कम और आपकी टेंशन भी होगी दूर

