लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, सीएम नायब सैनी ने किया ऐलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर खूब चर्चा में हैं. 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म देश के ऐसे अनसंग लोगों पर हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में भी बहादुरी का काम किया. रिलीज के बाद से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं. इसी बीच हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने फिल्म को बड़ी राहत दी है, जिससे कंगना रनौत भी बेहद खुश हैं. 

सीएम ने टैक्स फ्री का किया ऐलान 

हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा, ‘भारत भाग्य विधाता एक प्रेरणा देने वाली फिल्म है, जिसे सभी को देखना चाहिए. ऐसी फिल्में हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराती हैं. 26/11 आतंकी हमले का दर्द पूरे देश ने महसूस किया था. आज भारत राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा मजबूत है.’ इसके अलावा फिल्म की कहानी को देख उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें. 

ये भी पढ़ें: Box Office: 2026 की सस्ते बजट की फिल्म, जिसने 10 करोड़ में कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट

कंगना ने जताया आभार 

वहीं कंगना ने भी हरियाणा सरकार और सीएम नायब सैनी को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से ये ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी.’ साथ ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत भाग्य विधाता उन अनदेखे नायकों को समर्पित है, जो बिना किसी पहचान या चर्चा के समाज और देश की सेवा करते हैं.’ साथ ही उन्होंने सीएम नायब सैनी का दिल से आभार व्यक्त किया.

फिल्म के बारे में 

बता दें कि चंडीगढ़ में हुए इस स्क्रीनिंग में कई डॉक्टरों, मेडिकल कर्मचारियों और समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वहीं इससे पहले दिल्ली में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. वहीं बात करें फिल्म की, तो इसे मनोज तापड़िया ने निर्देशित किया हैं. फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कामा हॉस्पिटल की नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी. कंगना भी फिल्म में नर्स की भूमिका में दिखी, जिनकी एक्टिंग बहुत शानदार और सच्ची हैं. कंगना के अलावा गिरिजा ओ और अमी

ये भी पढ़ें: ‘रब ने बना दी जोड़ी…’, रश्मिका मंदाना-विजय के बीच दिखी गजब बॉन्डिंग, एक्ट्रेस ने यूं लुटाया प्यार





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment