
Amitabh Bachchan On Rekha: अमिताभ बच्चन और रेखा के इश्क के चर्चे इंडस्ट्री में बहुत हुए थे और आज भी होते रहते हैं. दोनों के अफेयर की खबरों ने 70 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि रेखा ने कभी भी अमिताभ बच्चन संग अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था. वहीं मिताभ बच्चन ने भी कभी इसे लेकर खुलकर बात नहीं की थी. हालांकि एक बार उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के सामने इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया था कि आखिर उनके और रेखा के रिश्ते का सच क्या था?
रेखा संग रिश्ते पर अमिताभ ने क्या कहा था?
रेखा ने एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के शो पर सालों पहले अमिताभ संग रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनका और अमिताभ का पर्सनली कोई रिश्ता नहीं था. वहीं अमिताभ बच्चन ने भी सिमी के शो पर कुछ ऐसा ही कहा था. एक बार वो अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ सिमी के शो पर पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: अमिताभ के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा, खूंखार विलेन से कर दी थी ऐसी डिमांड

सिमी ग्रेवाल ने अमिताभ से रेखा संग लिंकप की खबरों को लेकर सवाल किया था. इस पर दिग्गज अभिनेता ने कहा था, ‘वो मेरी को-स्टार और साथ काम करने वाली कलीग रही हैं. जब हम साथ काम करते थे, तो जाहिर है हम एक-दूसरे से मिलते थे. लेकिन सामाजिक तौर पर हमारे बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है, बस यही बात है. कभी-कभी किसी फंक्शन में टकरा जाते हैं, जैसे कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या कोई सोशल गेट-टुगेदर. बस इतना ही है.’
1981 के बाद रेखा-अमिताभ ने शेयर नहीं की स्क्रीन
बड़े पर्दे पर रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था. इन दोनों दिग्गजों ने साथ में दो अनजाने, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल, खून पसीना, सिलसिला, नमक हराम, अलाप, ईमान धरम और सुहाग जैसी फिल्मों में काम किया था. आखिरी बार बार दोनों 1981 की फिल्म ‘सिलसिला’ में साथ नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: ‘मेरा कभी उनके साथ…’ जब रेखा ने बताया अमिताभ बच्चन संग कैसा था रिश्ता, सुनकर नहीं होगा यकीन
45 साल पुरानी इस फिल्म का डायरेक्शन दिवंगत और दिग्गज डायरेजटर यश चोपड़ा ने किया था. गौरतलब है कि सिलसिला का हिस्सा जया बच्चन भी थीं. फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. लेकिन, इसके गाने काफी पॉपुलर हुए थे.
