लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोमवार को भगवान शिव की पूजा से पहले घर में जरूर करें ये 5 काम, मिलेगा पूजा का पूरा फल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Monday Vastu Tips: हिंदू धर्म में सोमवार के दिन को बहुत ही खास माना गया है। यह दिन इसलिए भी विशेष होता है क्योंकि इसे हमेशा से भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता रहा है. अगर आप इस दिन बिल्कुल सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, तो जीवन में खुशहाली, शांति और तरक्की बढ़ने लगती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हम पूरी श्रद्धा से पूजा-पाठ तो करते हैं, फिर भी घर में स्ट्रेस, अशांति और निगेटिविटी का माहौल बना ही रहता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह घर की अव्यवस्था या फिर वास्तु दोष हो सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं, तो उससे पहले आपको घर में कुछ छोटे लेकिन बेहद ही आसान काम जरूर कर लेने चाहिए. जब आप पूजा करने से पहले इन कामों को कर लेते हैं, तो पूरे घर की एनर्जी पॉजिटिव हो जाती है, सारी बुरी एनर्जी बाहर निकल जाती है और आपको पूजा का पूरा फल भी मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 कामों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

घर के उत्तर-पूर्व कोने की सफाई करें

हमारे वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा पवित्र माना गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे भी भगवान का स्थान भी माना जाता है.सोमवार की सुबह नहाने के बाद सबसे पहले अपने घर के इस कोने को अच्छे से सफाई करें. इस बात का खास ख्याल रखें कि यहां पर कोई भारी सामान, पुराना कबाड़, धूल या गंदगी न जमा हो. अगर यह कोना साफ और हल्का रहेगा, तो मन शांत रहेगा. पूजा से पहले यहां थोड़ा सा साफ पानी छिड़कने से घर में पॉजिटिव एनर्जी तुरंत बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है वास्तु दोष और नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल

मेन गेट को साफ रखें और स्वास्तिक का चिह्न बनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर का मेन गेट सिर्फ आने-जाने का रास्ता ही नहीं होता है, बल्कि यहीं से हर तरह की एनर्जी हमारे घर के अंदर आती है. सोमवार को शिव पूजा करने से पहले अपने मेन गेट के आसपास अच्छे से झाड़ू लगाएं और पानी से सफाई करें. दरवाजे के ठीक सामने जूते-चप्पल बिखेरकर न रखें. इसके अलावा, सफाई के बाद मेन गेट पर हल्दी या सिंदूर से एक सुंदर स्वास्तिक का चिह्न भी जरूर बनाएं. आपके ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर में नहीं आ पाती और घर में शुभता आती है.

सेंधा नमक के पानी का पोछा लगाएं और गंगाजल छिड़कें

सोमवार की सुबह जब आप अपने घर में पोछा लगा रहे हों, तो उस पानी में कम से कम एक चम्मच सेंधा नमक जरूर मिला लें. जब आप इस पानी से घर में पोछा लगाएंगे, तो हफ्ते भर में जो भी निगेटिव एनर्जी या उदासी घर में इकट्ठी हो चुकी होगी, वह हट जाएगी. सेंधा नमक घर की सारी निगेटिव एनर्जी को एब्जॉर्ब कर लेता है. इसके बाद, एक साफ बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिलाएं और पूरे घर में छिड़क दें. खासतौर पर मंदिर और लिविंग रूम में गंगाजल छिड़कने से पूरे घर की हवा शुद्ध और पवित्र हो जाती है.

ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम

मंदिर और पीने के पानी की जगह को साफ रखें

भगवान शिव का रिश्ता पानी से बहुत ही गहरा माना जाता है. इसी वजह से सोमवार के दिन घर में पीने की पानी वाली जगह जैसे कि किचन, वाटर फिल्टर या फिर मटके और पूजा के मंदिर को हमेशा एकदम साफ-सुथरा रखना चाहिए. पूजा शुरू करने से ठीक पहले तांबे के एक लोटे में फ्रेश पानी भरें, इसके बाद उसमें थोड़ी सी रोली, अक्षत और गंगाजल मिलाकर मंदिर में रखें. जल स्थान साफ रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है.

कपूर और धूप जलाकर घर की हवा शुद्ध करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा में बैठने से पहले घर के माहौल को खुशबूदार और पवित्र बना लेना बहुत ही शुभ माना जाता है. सोमवार के दिन जब आप सुबह घर की सफाई कर लें, तो इसके बाद थोड़ा सा कपूर और गुग्गल जरूर जलाएं। इसके धुएं को घर के हर कमरे और कोनों में फैलाएं. कपूर की सुगंध से घर की हवा फ्रेश और साफ होती है और वास्तु दोष का असर भी कम होता है. वास्तु के अनुसार, जब घर का माहौल अच्छा होता है, तो शिव पूजा के दौरान मन अपने आप शांत और फोकस्ड हो जाता है.

ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment