Gold Nose Pin Designs: सोने की ज्वेलरी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. खासकर नाक में पहनी जाने वाली छोटी सी सोने की नोज पिन या नथ चेहरे की खूबसूरती को और निखार देती है. आजकल बहुत ज्यादा भारी-भरकम डिजाइन की जगह महिलाएं ऐसे सिंपल नाक के डिजाइन पसंद कर रही हैं, जिन्हें रोजाना भी आसानी से पहना जा सके. अगर आप भी कुछ ऐसा ही डिजाइन ढूंढ रही हैं, जो देखने में खूबसूरत हो, तो सोने के ये सिंपल नोज पिन (Gold Nose Pin Designs) के डिजाइन आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.
छोटी गोल्ड नोज पिन
अगर आपको बेहद सिंपल और क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो छोटी गोल्ड नोज पिन ट्राई कर सकती हैं. इसमें बिना किसी ज्यादा डिजाइन के सिर्फ एक छोटा सा गोल्ड स्टोन या बॉल जैसा पैटर्न होता है. यह डिजाइन ऑफिस, कॉलेज या रोजाना पहनने के लिए काफी अच्छा लगता है.

फूल वाली नोज पिन (Gold Nose Pin Designs)
फ्लोरल डिजाइन की नोज पिन भी काफी प्यारी लगती है. इसमें छोटे फूल की आकृति बनी होती है, जो नाक पर बहुत ज्यादा बड़ी या हैवी नहीं दिखती. अगर आपको थोड़ा डिजाइन वाला आभूषण पसंद है, लेकिन बहुत ज्यादा चमक-दमक नहीं चाहिए, तो यह स्टाइल चुन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: सोने की अंगूठी बनवाने का है प्लान? 4-5 ग्राम में देखें ये लेटेस्ट डिजाइन
मोती वाली गोल्ड नोज पिन
सोने के साथ छोटा सा मोती ज्वेलरी को और खूबसूरत बना देता है. मोती वाली नोज पिन सिंपल होने के साथ थोड़ी एलिगेंट भी लगती है. इसे आप किसी फेस्टिवल, पूजा या छोटे पारिवारिक फंक्शन में भी पहन सकती हैं.

डायमंड टच वाली नोज पिन
अगर आपको सिंपल डिजाइन में थोड़ा ग्लैमरस टच चाहिए, तो छोटी डायमंड स्टड वाली गोल्ड नोज पिन (Gold Nose Pin Designs) चुन सकती हैं. इसमें बहुत बड़ा स्टोन नहीं होता, बल्कि छोटा सा चमकदार स्टोन पूरे डिजाइन को खास बना देता है.

हल्की नथ वाला डिजाइन
अगर आपको नोज पिन से थोड़ा अलग कुछ पहनना है, तो पतली और छोटी गोल्ड नथ ट्राई कर सकती हैं. इसमें हल्की सी चेन या छोटा पेंडेंट डिटेल भी हो सकता है. यह डिजाइन खासतौर पर साड़ी, लहंगा या एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगता है. त्योहार या शादी जैसे मौकों पर यह सिंपल नथ आपके लुक में देसी टच जोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: सोने के गोल्ड ब्रेसलेट में ये डिजाइन हैं बेहद खास, नन्ही बिटिया पर खूब जचेंगे
The post सोने की नोज पिन के ये डिजाइन हैं बेहद खास, पहनते ही चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी appeared first on Prabhat Khabar.

