फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। इस फिल्म के लिए बड़े पर्दे तक आने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। कभी यह कानूनी विवाद में फंसी, कभी सेंसर बोर्ड से टकराव हुआ। साथ ही कुछ और बातें भी फिल्म की ऐसी थीं, जिन्हें जानकर फैंस हैरान हो जाएंगे।
17 जून 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। हम आपको इस फिल्म के 10 साल पूरे होने के मौके पर बता रहे हैं, 10 अनसुने किस्से।


